{"_id":"66c8b59d026e2869740c6c4b","slug":"50-thousand-rupees-taken-out-from-a-persons-pocket-while-boarding-the-train-at-the-railway-station-sonipat-news-c-197-1-snp1008-123440-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते समय व्यक्ति की जेब से निकाले 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते समय व्यक्ति की जेब से निकाले 50 हजार रुपये
Fri, 23 Aug 2024 09:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 23 Aug 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन पर वीरवार दोपहर को ट्रेन में सवार होते समय व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये निकल गए। इसकी शिकायत पीड़ित ने जीआरपी थाना को दी। आर्य नगर निवासी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार दोपहर 3 बजे दिल्ली जाने के लिए आम्रपाली ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़े थे। ट्रेन आने के बाद उसमें सवार होते समय भीड़ में किसी ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो रुपये के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जीआरपी थाना प्रभारी महावीर सिंह ने कहा कि अभिषेक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन