फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   5 thousand rupees reward announced on the arrest of Anshul alias Leela

अंशुल उर्फ लीला की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित

Sat, 11 Jun 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
5 thousand rupees reward announced on the arrest of Anshul alias Leela
लूट और मारपीट के दो मामलों में नामजद गांव जैनपुर निवासी अंशुल उर्फ लीला पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उस पर साथियों के साथ मिलकर धतूरी के पास फैक्टरी के कर्मियों से लूटपाट करने व गांव जैनपुर में युवक की पिटाई का आरोप है।
विज्ञापन

एसपी हिमांशु गर्ग की संस्तुति पर आईजी रोहतक रेंज ममता सिंह ने अंशुल उर्फ लीला पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अंशुल उर्फ लीला पर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर धतूरी के पास 11 अक्तूबर, 2021 को फैक्टरी के कर्मियों से साढ़े चार लाख रुपये की नकदी व अन्य सामान लूटने का आरोप है। इसे लेकर मूलरूप से यूपी के जिला प्रयागराज के गांव रसार निवासी अरुण तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही उसके गांव के ही मोनू ने 28 अक्तूबर, 2021 को उस पर, उसके भाई और एक अन्य पर रास्ता रोककर पिटाई करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें भी अंशुल उर्फ लीला की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

फैक्टरी कर्मियों से लूट व गांव के युवक से मारपीट के मामले में नामजद आरोपी अंशुल उर्फ लीला पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास लगातार जारी है। -हिमांशु गर्ग, एसपी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed