फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   43.32 lakh rupees were not paid after buying grapes from a merchant of maharashtra

Sonipat News: महाराष्ट्र के व्यापारी से अंगूर खरीदकर नहीं चुकाये 43.32 लाख रुपये

Sat, 25 Feb 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
43.32 lakh rupees were not paid after buying grapes from a merchant of maharashtra
सोनीपत। महाराष्ट्र के अहमदपुर स्थित फ्रूट कंपनी के व्यापारी ने सोनीपत के दो ट्रेडर्स पर अंगूर खरीदकर पूरी राशि नहीं चुकाने का आरोप लगाया है। व्यापारी का आरोप है कि उसे 43.32 लाख रुपये नहीं दिए गए। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के नाम पत्र लिखा। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया हे।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अहमदपुर जिला के श्रीगोंदा स्थित 7 स्टार फ्रूट कंपनी के संचालक सावता नाना हिरवे ने पुलिस कमिश्नर सोनीपत को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि उसने 9 फरवरी से 11 अप्रैल, 2022 तक सोनीपत मार्केट के दो ट्रेडर्स के साथ अंगूर का व्यापार किया था। जिसकी कुल राशि 1 करोड़ 66 लाख 12 हजार 124 रुपये बनी थी। उन्हें बैंक अकाउंट से 1 करोड़ 22 लाख 80 हजार रुपये ऑनलाइन मिल गए हैं। उसके बाद भी 43 लाख 32 हजर 124 रुपये अभी तक नहीं मिले हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह राशि किसानों की है। राशि नहीं मिलने से किसान उनके घर पर आ रहे हैं। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अंगूर व्यापारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी। -सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed