{"_id":"6668e757c17f074bbc01d5e4","slug":"40-thousand-rupees-withdrawn-from-the-account-by-changing-the-debit-card-of-the-girl-sonipat-news-c-197-1-snp1001-119489-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवती का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवती का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार रुपये निकाले
Wed, 12 Jun 2024 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गीता भवन चौक स्थित एटीएम पर नकदी निकालने आई युवती का डेबिट कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि जब वह एटीएम बूथ पर आई तो वहां दो व्यक्ति खड़े थे। जिन्होंने धोखाधडी से डेबिट कार्ड बदलकर वारदात को अंजाम दिया।
गांव बैंयापुर निवासी सोनिया ने मंगलवार को सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह सोमवार को अपने पिता का डेबिट कार्ड लेकर गीता भवन चौक स्थित यूनियन बैंक के एटीएम बूथ पर आई थी। नकदी निकालने के दौरान बूथ पर मौजूद दो लोगों ने धोखे से उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। बाद में उनके पिता के डेबिट कार्ड से पांच बार में 40 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। घर जाने के बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा। इस पर उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मंगलवार को चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।