{"_id":"683a01b57c645f84650c8dfa","slug":"38-tlm-kits-handed-over-to-special-teachers-children-will-get-them-soon-sonipat-news-c-197-1-snp1008-137349-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विशेष शिक्षकों को सौंपी 38 टीएलएम किट, जल्द बच्चों को मिलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विशेष शिक्षकों को सौंपी 38 टीएलएम किट, जल्द बच्चों को मिलेंगी
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में विशेष शिक्षकों को टीएलएम क
- फोटो : जिला अस्पताल में मरीज को देखते डॉक्टर विकास ।संवाद
सोनीपत। जिलाभर में दिव्यांग विद्यार्थियों की पढ़ाई अब बिना सहायक उपकरण के बाधित नहीं होगी। ऐसे विद्यार्थी घर बैठे सुविधा के साथ अपनी पढ़ाई कर आगे बढ़ सकेंगे।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकूला की ओर से जिले के अंतर्गत आने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 38 शिक्षा अधिगम सहायक सामग्री (टीएलएम) किट भेजी गई हैं। अधिकारियों ने सभी किट को जिला के विभिन्न खंडों के विशेष शिक्षकों को सौंप दिया है।
मॉडल टाउन स्थित जिला परियोजना संयोजक सुजाता खत्री के कार्यालय में शुक्रवार को विशेष शिक्षकों को जिले के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए टीएम किट का वितरण किया गया। किट वितरण के दौरान जिला सहायक परियोजना संयोजक रूपेंद्र पूनिया, सहायक परियोजना संयोजक डॉ. अतर सिंह, सहायक परियोजना संयोजक अमित बनवाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने सभी खंडों से आए विशेष शिक्षकों को सूची अनुसार प्रत्येक खंड के लिए टीएलएम किट का वितरण किया। यह शिक्षक अब अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को टीएलएम किट का जल्द वितरण करेंगे। किट मिलने से दिव्यांग विद्यार्थियाें को पढ़ने में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
इन आयु वर्ग में होगा किट का वितरण
-0-3 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 01 किट
-3-6 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 10 किट
-7-12 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 17 किट
-13-18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 10 किट
वर्जन
38 टीएलएम किट विशेष शिक्षकाें को वितरित की गई हैं। शिक्षक जल्द दिव्यांग विद्यार्थियों तक इस किट को पहुंचाएंगे। -डॉ. अतर सिंह, सहायक परियोजना संयोजक, सोनीपत