फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   33 kV substation to be built in Dhurana; 12,000 consumers to get relief.

Sonipat News: ढुराना में बनेगा 33 केवी सब-स्टेशन, 12 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Tue, 25 Aug 2026 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
33 kV substation to be built in Dhurana; 12,000 consumers to get relief.
फोटो - ढुराना गांव, जहां बिजली निगम द्वारा सब-स्टेशन तैयार किया जाना है। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसीगोहाना। बिजली निगम ढुराना गांव में जल्द ही 33 केवी क्षमता का नया सब-स्टेशन स्थापित करेगा। इसके निर्माण को निगम मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सब-स्टेशन के चालू होने से चिड़ाना, ढुराना, बुसाना और भाढ़ोती समेत आसपास के गांवों के करीब 12 हजार उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलने और अघोषित बिजली कट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नए बिजली कनेक्शन बढ़ने से मौजूदा बिजली ढांचे पर लोड बढ़ता जा रहा है। अधिक लोड के कारण उपभोक्ताओं को कई बार अघोषित कटों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए निगम अधिकारियों ने पिछले वर्ष ढुराना में नए सब-स्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था। इसे अब स्वीकृति मिल गई है। नए सब-स्टेशन से क्षेत्र की अतिरिक्त बिजली जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार सब-स्टेशन के निर्माण से संबंधित औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएंगी। इसके बाद निर्माण कार्य के लिए एजेंसी को काम आवंटित किया जाएगा। निगम की ओर से प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25-25 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर होंगे स्थापित
नए सब-स्टेशन में 25-25 एमवीए क्षमता के दो मुख्य ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी और मौजूदा नेटवर्क पर दबाव कम होगा। अधिकारियों के अनुसार, इससे आसपास के गांवों में बिजली वितरण को अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकेगा।
मुंडलाना पावर हाउस का भी घटेगा लोड
ढुराना में नया सब-स्टेशन शुरू होने से मुंडलाना पावर हाउस पर पड़ रहा बिजली का भार भी कम होगा। इससे मुंडलाना क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी आपूर्ति में सुधार मिलने की संभावना है। नए सब-स्टेशन से क्षेत्र के वितरण नेटवर्क को अतिरिक्त क्षमता मिलेगी।

------------
ढुराना में नया सब-स्टेशन बनाने को मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य एजेंसी को आवंटित किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
राजसिंह सिंहमार, एक्सईएन, बिजली निगम, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article