{"_id":"5c34f87cbdec2256d14f4bea","slug":"21546975356-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के जींद प्रत्याशी का आज होगा फैसला, प्रदेशभर के नेता जीत दिलाने को डालेंगे डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के जींद प्रत्याशी का आज होगा फैसला, प्रदेशभर के नेता जीत दिलाने को डालेंगे डेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के जींद प्रत्याशी का आज होगा फैसला, जिताने को प्रदेश भर के नेता डालेंगे डेरा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जींद उपचुनाव के लिए भले ही कई पार्टियों ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हों, लेकिन उपचुनाव में जीत के लिए सभी पार्टियों के नेताओं ने जोर लगाया हुआ है। इसके लिए ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने मंगलवार को मुरथल के एक होटल में प्रदेश के सभी विभागों के साथ ही प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सरकार को घेरने के गुर बताए। अशोक तंवर ने बुधवार को पार्टी का प्रत्याशी घोषित हो जाने की बात कहते हुए सभी पदाधिकारियों की बूथ से लेकर गांव स्तर तक ड्यूटी भी लगाई। इसके साथ ही नेताओं व कार्यकर्ताओं से अपने रिश्तेदारों तक को साथ लेकर चुनाव के लिए जुट जाने की बात कही गई है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि सरकार ने चुनाव के समय जितने भी वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया है। यह बात जींद उपचुनाव में ड्यूटी पर लगाए गए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को घर-घर तक पहुंचानी है। लोगों को बताना है कि भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जुमला साबित हुआ है। भाजपा ने झूठे वादों के सहारे प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र, खिलाड़ियों समेत समाज का हर वर्ग परेशान है और वह खुद को ठगा महसूस कर रहा है। तंवर ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के नाम पर भी मजाक किया जा रहा है और नौकरी के लिए होने वाली परीक्षाओं में ऐसे प्रश्र पूछे जाते हैं, जिनका उस नौकरी से कोई मतलब नहीं है। कहा कि अब चुनाव नजदीक आ गए हैं, इसलिए यह लोग फिर से जनता को बहकाने का काम करेंगे। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता का फर्ज बनता है कि वह भाजपा के झूठे वादों से देश व प्रदेश की जनता को अवगत कराएं और जनता को सजग रहने की बात कहे। इसलिए जनता के बीच जाकर भाजपा की पोल खोलने के साथ ही कांग्रेस की नीतियों का प्रचार किया जाए। जींद उपचुनाव में सरकार की नाकामियों, घोटालों का पर्दाफाश करने के साथ ही मोदी सरकार के राफेल घोटाले आदि की जानकारी भी जनता को दी जाएगी। कहा कि वह खुद जींद में रहकर प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे। तंवर ने भाजपा के साथ ही इनेलो को भी घेरते हुए दो टुकड़ों वाली पार्टी बताया और उसके चुनावी जंग से बाहर होने का दावा किया गया है।