फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   इनेलो हाथी पर चश्मा लगाकर चुनाव लडने की तैयारी कर रही, कांग्रेस का जनाधार सिमट गया : चौटाला

इनेलो हाथी पर चश्मा लगाकर चुनाव लडने की तैयारी कर रही, कांग्रेस का जनाधार सिमट गया : चौटाला

Sat, 05 Jan 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
इनेलो हाथी पर चश्मा लगाकर चुनाव लडने की तैयारी कर रही, कांग्रेस का जनाधार सिमट गया : चौटाला
इनेलो हाथी पर चश्मा लगाकर कर रही है चुनाव लड़ने की तैयारी, कांग्रेस का सिमट गया जनाधार : चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जननायक जनता पार्टी की ओर से एटलस रोड पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां पार्टी प्रमुख अजय सिंह चौटाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों से झूठे वादे कर सत्ता में आई थी। सत्ता हासिल करने के बाद केवल जात-पात व मजहब के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया। भाजपा की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। अब जनता प्रदेश में बदलाव की उम्मीद लगा रही है।

इनेलो का बगैर नाम लिए पार्टी प्रमुख अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हाथी पर चश्मा लगाकर चुनावी समर में उतरने की तैयारी कर रही है। जिससे तय हो गया है कि इनेलो ने मैदान छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रदेश में जनाधार सिमटता जा रहा है। इसलिए सभी कार्यकर्ता 28 जनवरी को होने वाले जींद उपचुनाव में सेमीफाइनल मानकर चुनाव लड़ें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उपचुनाव में सहयोग की अपील की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़, उपाध्यक्ष तेलूराम जोगी, जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार रिढाऊ ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष रहे दारा सिंह नैन ने भाजपा छोड़कर जननायक जनता पार्टी का दामन थामा। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश खटक, जिला प्रवक्ता संजय कुंडू, महिला जिलाध्यक्ष बबीता दहिया, रणबीर दहिया, बिजेंद्र आंतिल, अजीत आंतिल, रमेश बड़ौली, रघुबीर जागसी, युवा जिलाध्यक्ष रवि दहिया, कुलदीप मलिक, सियानंद त्यागी, संदीप मलिक, रामकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed