{"_id":"5bfd99b4bdec2241ba2c6c71","slug":"21543346612-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगीठी जलाकर कमरे में सोए चार मजदूरों की दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगीठी जलाकर कमरे में सोए चार मजदूरों की दम घुटने से मौत
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंगीठी जलाकर कमरे में सोए चार मजदूरों की दम घुटने से मौत
-बिहार के मधुबनी के रहने वाले चार मजदूर रामनगर में निर्माणाधीन फैक्टरी में करते थे काम
अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। गांव रामनगर के पास एक निर्माणाधीन फैक्टरी में अंगीठी जलाकर सोना चार मजदूरों के लिए जानलेवा साबित हुआ। ठंड से बचने के लिए मजदूरों ने कमरे की खिड़की व दरवाजे पर तिरपाल लगा ली और अंदर जाकर सो गए। कमरे में अंगीठी के चलते जहरीली गैस की मात्रा अधिक होने के चलते उनकी दम घुटने से मौत हो गई। जब वह मंगलवार सुबह उठकर बाहर नहीं आए तो साथी मजदूरों ने उनके कमरे में जाकर देखा। वहां चारों मृत पड़े मिले तो पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव रामनगर के पास एक फैक्टरी का निर्माण चल रहा है। फैक्टरी में निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने वहां पास में ही अपने अस्थायी आवास बना रखे हैं। रात को एक कमरे में बिहार के जिला मधुबनी के गांव सुगापट्टी का रहने वाला घुरन यादव (42) व सिगेश्वर यादव के अलावा बनरझुला गांव के रहने वाले प्रभास यादव (23) व सुरज नारायण यादव (25) सोने चले गए। फैक्टरी यमुना के खादर क्षेत्र में जंगल में होने के कारण यहां रात को ठंड अधिक हो जाती है। साथ ही कमरों में खिड़की व दरवाजों पर गेट भी नहीं है। जिसके चलते चारों ने अपने कमरे में सर्दी से बचने के लिए अंगीठी जला ली। साथ ही उन्होंने खिड़की व दरवाजे से हवा अंदर ना आ सके, इसके लिए तिरपाल लगा लिया। जिसके बाद सभी कमरे में सो गए। ठेकेदार ब्रिज कुमार यादव ने बताया है कि चारों रात करीब 9 बजे खाना खाकर सोए थे। सुबह जब वह देर तक उठकर बाहर नहीं आए तो उन्हें देखने के लिए उनके कमरे में चले गए। वहां पर चारों मृत अवस्था में पड़े थे। जिस पर उनके आसपास रहने वाले मजदूरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शवों को सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा। फिलहाल अंदेशा है कि कमरे में अंगीठी के चलते बनी गैस में दम घुटकर मौत हुई है।
वर्जन
निर्माणाधीन फैक्टरी में बने अस्थायी कमरे में सो रहे चार मजदूरों की मौत हो गई है। उनके कमरे में अंगीठी मिली है। जिसे वह जलाकर सोए थे। जिससे लगता है कि कमरा बंद होने के चलते अंगीठी से कमरे कोई जहरीली गैस बन गई और उनकी दम घुटने से मौत हो गई। हालांकि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद लग सकेगा। पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन
बलराज सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल