{"_id":"5c0acdf9bdec224177354caf","slug":"201544211961-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के लिए रोडवेज की बसों का दोबारा शुरू हुआ रात्रि ठहराव, छह रूटों पर सात बसें भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के लिए रोडवेज की बसों का दोबारा शुरू हुआ रात्रि ठहराव, छह रूटों पर सात बसें भेजी
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की बसों का दोबारा शुरू हुआ रात्रि ठहराव, छह रूटों पर सात बसें भेजीं
प्रदीप कौशिक
सोनीपत। परिवहन विभाग के एसीएस के आदेश पर एक सप्ताह पहले रात्रि ठहराव के लिए ग्रामीण रूट पर 40 से ज्यादा बसों को बंद किया तो लोगों ने हंगामा कर दिया। जिसपर परिवहन मंत्री के रात्रि ठहराव बंद नहीं करने के साथ ही जीएम के प्रस्ताव भेजने पर जरूरत वाले रूटों पर बस चलाने की बात कही थी। जिसका प्रस्ताव भेजते ही अनुमति मिलने पर जीएम ने दोबारा बसों को ग्रामीण रूटों पर भेजना शुरू कर दिया। सोनीपत बस स्टैंड से रात्रि ठहराव के लिए छह रूटों पर बसों को भेजा जाने लगा है। वहीं गोहाना से रात्रि ठहराव के लिए एक भी बस नहीं चलाई गई।
एसीएस के आदेश के बाद रात्रि ठहराव की बसें बंद किए जाने के बाद लोगों को बसों की छतों पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। वहीं विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों में आने के लिए परेशानी हो रही थी। वहीं 3 दिसंबर को जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री को लोगों ने बसों के रात्रि ठहराव नहीं होने की शिकायत की थी। इस पर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जीएम को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा था। जिस पर विभाग के जीएम ने छह ग्रामीण रूटों पर नाइट सर्विस के लिए बसें भेजनी शुरू कर दी।
सोनीपत-गोहाना से इन रूटों की बसें हुई थीं बंद
गांव में जाकर रात के समय ठहराव करने वाली जिन बसों को 30 नवंबर को बंद किया था। सोनीपत से उमेदगढ़, पबनेरा, गुहणा, फरमाणा, रिढ़ाऊ, बजाना कलां, सनपेड़ा, रामनगर, कटवाल, रिठाल, नयाबांस, तेवड़ी, फिरोजपुर बांगर, दोदवा, रोलद, सरगथल, मटिंडू के अलावा गोहाना से राणा खेड़ी, निजामपुर, कैलाना खास, तेवड़ी, बजाना व आवंली गांव रूट शामिल हैं। इन रूटों से रोडवेज बसों की नाइट सर्विस बंद होने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
सोनीपत से इस रूट के लिए बसें र्हुइं चालू
जीएम ने दोबारा सोनीपत बस अड्डे से ग्रामीण रूटों पर बसों को भेजना शुरू कर दिया है, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न करना पड़े। खानपुर के लिए दो, फरमाणा, गुमाणा, घसौली, पबनेरा व उमेदगढ़ रूट पर नाइट सर्विस के लिए एक-एक बसें भेजनी शुरू कर दीं। खानपुर रूट पर पहले रात के समय के लिए छह बसें जाती थीं।
वर्जन
यात्रियों व विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सोनीपत बस अड्डे से रात्रि ठहराव के लिए बसें भेजना शुरू कर दी हैं। ताकि उन रूटों से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं गोहाना बस अड्डे से अभी तक रात्रि ठहराव के लिए एक भी बस शुरू नहीं हुई है। पहले वहां से 8 बसें विभिन्न रूटों पर भेजी जाती थी। -जोगेंद्र सिंह रावल, जीएम रोडवेज