फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नेशनल स्कूल कुश्ती चैंपियनशिप आज स शुरू,

नेशनल स्कूल कुश्ती चैंपियनशिप आज स शुरू,

Wed, 05 Dec 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
नेशनल स्कूल कुश्ती चैंपियनशिप आज स शुरू,
शनल स्कूल कुश्ती चैंपियनशिप आज से, 800 महिला पहलवान भिड़ेंगी
विज्ञापन

-गीतांजली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा करेंगे चैंपियनशिप का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नेशनल स्कूल महिला कुश्ती चैंपियनशिप बुधवार से गीतांजली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुरू होगी। 5 से 9 दिसंबर तक चलने वाली कुश्ती चैंपियनशिप में देशभर से 800 महिला पहलवान जोर आजमाइश करेंगी। चैंपियनशिप में गर्ल्स अंडर-17 व 19 आयु वर्ग की पहलवान हिस्सा लेंगी। इस चैंपियनशिप का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा करेंगे। इसके लिए मंगलवार को पहलवानों का पहुंचना शुरू हो गया। इस कारण ही डीईओ जिले सिंह ने एईओ सेवाराम व एईईओ जगबीर मलिक के साथ तैयारियों का जायजा लिया।
डीईओ जिले सिंह ने कहा कि सोनीपत में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार हो रहा है और इस कारण ही चैंपियनशिप का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है, एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बुधवार को राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आगाज होगा। जिसमें देशभर से पहुंची विभिन्न प्रदेशों व संस्थाओं की पहलवान मार्च पास्ट में हिस्सा लेंगी। एईईओ जगबीर मलिक ने बताया कि ओलंपियन सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त समते कई अंतरराष्ट्रीय पहलवान व भारतीय महिला टीम के चीफ कोच व ध्यानचंद अवार्डी कुलदीप मलिक भी यहां पहुंचेंगे। इस दौरान गुरु सदन के चेयरमैन नरेंद्र सूरा, निदेशक मेहर सिंह आर्य, नर्सिंग की प्राचार्या राजकुमारी रंजीता देवी, विद्यालय की प्राचार्या ए. शर्मिला, पैरामेडिकल के प्राचार्य डा. परवेज आलम, रूना दास, प्राचार्या सुजाता खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यहां की टीमें लेंगी हिस्सा
चैंपियनशिप में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, कर्नाटक सहित सभी प्रदेशों की 44 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें सीबीएसई वेलफेयर स्पोर्ट्स आर्गेनाइजेशन, डीएवी, आईपीएससी, केंद्रीय विद्यालय संगठन, एनवीएस, सिस्को व आईबीएसएसओ की टीमें भी खेलेंगी। अंतरराष्ट्रीय कोच राज सिंह छिक्कारा ने बताया कि चैंपियनशिप में गर्ल्स अंडर-17 आयु वर्ग में 40, 43, 46, 49, 53, 57,61, 65, 69 व 73 किलो भार वर्ग के मुकाबले होंगे, जबकि अंडर-19 आयु वर्ग में 50, 53, 55, 57, 59, 62,65, 68, 72 व 76 किलो भार वर्ग में पहलवान दम दिखाएगी। दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed