फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   निलौठी बना कबड्डी चैंपियन, 29-21 अंक से गुढ़ान की टीम को हराया

निलौठी बना कबड्डी चैंपियन, 29-21 अंक से गुढ़ान की टीम को हराया

Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
निलौठी बना कबड्डी चैंपियन, 29-21 अंक से गुढ़ान की टीम को हराया
निलौठी बना कबड्डी चैंपियन, 29-21 अंक से गुढ़ान की टीम को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहणा में जग उत्थान शिक्षा एवं खेल समिति की ओर से शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में निलौठी गांव की टीम ने गुढ़ान गांव की टीम को 29-21 अंकों के अंतराल से चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता में गुढ़ान गांव की टीम उप विजेता रही। जबकि साउथ प्वाइंट सोनीपत व ओम शांति स्कूल नाथूपुर की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में बेस्ट कैचर व बेस्ट रेडर को भी पुरस्कृत किया गया। इसमें 22 विभिन्न गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया था। समिति अध्यक्ष सोमबीर आर्य व प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समाज सेवी दलबीर माथुर ने टीमों को सम्मानित किया।
दलबीर सिंह माथुर ने कहा कि देश के किसी भी खिलाड़ी को शिक्षा के लिए बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों की पढ़ाई ठीक से कराई जा सके, उसके लिए भी वे अभियान चलाएंगे ताकि गरीब बच्चों को उनकी समिति के माध्यम से अच्छे स्कूलों में दाखिल कराया जा सके। इस मौके पर सतीश राज देशवाल, रिटायर्ड एसीपी महावीर दहिया, बिजेंद्र एमटीएनएल, महानंद दहिया, प्रधान देवेंद्र सिंह, सतबीर ठेकेदार, पवन आर्य, जयकरण ठेकेदार, कुश्ती कोच ओमप्रकाश दहिया, हरियाणा केसरी सुनील पहलवान, बबलू, काला कोच, धर्मेंद्र, कुक्कू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीदों के परिवारों को भी किया सम्मानित
रोहणा गांव में शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में आए शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष सोमबीर आर्य ने कहा कि शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानियों की याद में इस तरह की प्रतियोगिता विभिन्न गांवों में समय समय पर कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed