{"_id":"69e53aa35cd0e4cce10a1dc5","slug":"186-people-got-their-health-checked-in-the-camp-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152667-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिविर में 186 लोगों ने कराई सेहत की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिविर में 186 लोगों ने कराई सेहत की जांच
Mon, 20 Apr 2026 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के श्री अग्रसेन धाम कुंडली में स्वास्थ्य जांच शिविर के शुभारंभ पर रिबन काटते अत
साेनीपत। अग्रकेसरी महाकुटुंब अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट और अग्रवाल वैश्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को श्री अग्रसेन धाम कुंडली में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ नरेला अनाज मंडी के प्रधान सुरेश गर्ग की अध्यक्षता में अग्रवाल सेवा संघ के प्रधान कृष्ण बंसल ने किया।
श्री अग्रसेन धाम कुंडली के अध्यक्ष एवं संस्थापक राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिविर में गुरुग्राम से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने 182 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। 26 लोगों की ईसीजी भी की गई व सभी को स्वस्थ रहने के लिए चिकित्सीय सलाह दी की। कैंप के अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने कहा कि हम सभी मिलकर अतिशीघ्र निर्माणाधीन श्री अग्रसेन धाम को संपूर्ण करते हुए समाज को समर्पित करेंगे व इसका निर्माण कार्य पूर्णतः गति से चलेगा। इस दौरान धाम के कोषाध्यक्ष दीपक मंगला, उत्तरी दिल्ली संयोजक राहुल सिंघल, संस्थापक ट्रस्टी मोहित गुप्ता, संस्थापक पैटर्न ट्रस्टी संजय बंसल, मुकेश, सतीश तुषीर, संजय शर्मा, संदीप खापरा, पंकज कौशिक, मुकेश अत्री, जगबीर दूहन भी मौजूद रहे।