फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जाखौली के पूर्व सरपंच ने पंचायत फंड का 30 लाख जमा नहीं कराया, मुकदमा दर्ज

जाखौली के पूर्व सरपंच ने पंचायत फंड का 30 लाख जमा नहीं कराया, मुकदमा दर्ज

Thu, 29 Nov 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
जाखौली के पूर्व सरपंच ने पंचायत फंड का 30 लाख जमा नहीं कराया, मुकदमा दर्ज
जाखौली के पूर्व सरपंच ने पंचायत फंड का 30 लाख जमा नहीं कराया, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव जाखौली के पूर्व सरपंच पर पंचायत फंड की राशि जमा नहीं करवाने पर गबन व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। बीडीपीओ राई की शिकायत पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व सरपंच वर्तमान में हत्या के मामले में जेल में बंद है।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, राई ओमप्रकाश ने पुलिस को लिखे पत्र में बताया कि वर्ष 2010 से 2015 में गांव जाखौली के सरपंच नवीन कुमार थे। उन्हें पंचायत फंड व अन्य स्कीमों के तहत मिली राशि लाखों रुपये की राशि को ब्याज सहित जमा करवाने के आदेश दिए थे, लेकिन राशि को जमा नहीं करवाया गया। पंचायत जाखौली के रिकार्ड अनुसार मैटेरियल की बकाया राशि 18 लाख 24 हजार 268 रुपये थी। जिसका 21 फीसदी ब्याज के साथ वर्ष 2015 से मार्च 2018 तक 12 लाख 20 हजार 569 रुपये बनता है। इस तरह उन पर 30 लाख 44 हजार 837 रुपये बनते हैं। पूर्व सरपंच ने इस राशि को जमा नहीं करवाया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि बीडीपीओ के पत्र के आधार पर पूर्व सरपंच के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव जाखौली का पूर्व सरपंच नवीन फिलहाल हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। गांव में होली के दिन हुई हत्या के मामले में उनके साथ कई आरोपी जेल में बंद है। वारदात मार्च, 2016 में हुई थी। फिलहाल हत्या का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव जाखौली के पूर्व सरपंच के खिलाफ बीडीपीओ की तरफ से शिकायत मिली थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
कुलदीप देशवाल, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed