फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   औद्योगिक क्षेत्र से सटे गांवों के 35 हजार लोगों को आरओ का शुद्ध पानी पिलाने की तैयारी में सरकार

औद्योगिक क्षेत्र से सटे गांवों के 35 हजार लोगों को आरओ का शुद्ध पानी पिलाने की तैयारी में सरकार

Sun, 02 Dec 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र से सटे गांवों के 35 हजार लोगों को आरओ का शुद्ध पानी पिलाने की तैयारी में सरकार
औद्योगिक क्षेत्र से सटे गांवों के 35 हजार लोगों को आरओ का शुद्ध पानी पिलाने की तैयारी में सरकार
विज्ञापन

-नाथूपुर, सबौली, प्रीतमपुरा व बारोटा के लोगों को दूषित पेयजल की जगह मिलेगा फिल्टर पानी
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। गांव नाथूपुर, सबौली, प्रीतमपुरा व बारोटा में जहरीले हुए भूजल को लेकर सैंपल लेेने के बाद अब सरकार इन गांवों के लोगों को आरओ का शुद्ध पानी पिलाने की तैयारी में लग गई है। अब जल्द ही इन गांवों के लोगों को फिल्टर किया पानी मिल सकता है और दूषित पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए एसडीएम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद आरओ सिस्टम लगाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए पंचायतों से प्रस्ताव पास कराकर सरकार को भेजा जाएगा। सरकार से मंजूरी मिलते ही लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी।
विदित रहे कि कुंडली-प्याऊमनियारी औद्योगिक क्षेत्र से सटे गांव सबौली, नाथूपुर, प्रीतमपुरा व बारोटा में अब भूजल का रंग बदल चुका है। यहां तक की पानी के अंदर से झाग तक निकलते हैं। जिसके चलते गांव के लोगों का आरोप था कि लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। लोगों ने आरोप लगाया था कि गांव औद्योगिक क्षेत्र से सटा होने के चलते फैक्टरी संचालक कैमिकल युक्त पानी को बोरवेल के द्वारा जमीन में छोड़ देते हैं। जिससे भूजल इसके प्रभाव में आने लगा है। भूजल दूषित होने से ट्यूबवेल व सबमर्सिबल से दूषित पानी ही निकलता है। इससे लोग बीमारियों की चपेट में आने के साथ ही खेती भी प्रभावित हो रही है। भूजल दूषित होने के साथ ही बदबूदार भी हो गया है। जिस पर मामला संज्ञान में आने के बाद डीसी विनय सिंह के आदेश पर एसडीएम प्रशांत पंवार के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने गांव सबौली, बारोटा, प्रीतमपुरा व नाथूपुर में जांच की थी। वहां से पानी के सैंपल लिए थे। उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

अब सरकार की तरफ से इन गांवों में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ सिस्टम लगाने की तैयारी की जा रही है। जिससे गांवों में 35 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा हो सकेगा। इसके लिए गांवों में पहुंची टीम ने सर्वे भी किया है। साथ ही सरपंचों से मुलाकात की है। पंचायतों से प्रस्ताव पास कराकर सरकार को भेजा जाएगा। जिससे आरओ प्लांट लगाकर शुद्ध पानी दिया जा सके। हालांकि इसके लिए अभी एसडीएम की टीम द्वारा लिए गए सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में शुद्ध पेयजल की जरूरत
गांव में भूजल काफी दूषित हो गया है। शुद्ध पेयजल की मांग उठाई गई थी। तीन दिन पहले सरकार की तरफ गांव का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण करने पहुंची टीम ने गांव में लोगों की जनसंख्या की जानकारी ली है। साथ ही जल्द आरओ लगाने की पहल करने की बात कही थी।
सतपाल, सरपंच सबौली।
सरकार के नुमाइंदों ने किया निरीक्षण
गांव में सरकार की तरफ कुछ लोग आए थे। लोगों से बातचीत भी की गई है। सरकार को इस दिशा में जल्द पहल कर लोगों को राहत देनी चाहिए। गांव में शुद्ध पेयजल के लिए पंचायत प्रस्ताव पास कर देने को तैयार है।
पवित्रा, सरपंच, नाथूपुर।
टंकी लगाने की भी उठाई थी मांग
गांव में तीन दिन पहले पहुंचे लोगों के सामने गांव में खराब पेयजल के बारे में बताया गया था। उन्होंने आरओ सिस्टम लगाने की पहल करने का आश्वासन दिया है। साथ ही उनके सामने गांव में शुद्ध पेयजल के लिए टंकी बनाने की बात भी उठाई गई। उन्होंने आरओ सिस्टम लगाकर बाद में पंचायत को देने की बात कही है। जिसकी मैंटीनेंस व पानी सप्लाई के लिए लोगों से नाममात्र का आर्थिक शुल्क भी लिया जा सकता है।

अनिल, सरपंच प्रीतमपुरा।
गांव में दूषित पेयजल का मामला सामने आया था। जिसके बाद ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कई प्लॉन बनाए गए हैं। जिसमें गांव में आरओ प्लांट लगाने का प्लॉन भी शामिल है। अब एसडीएम की रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
राजीव जैन, सीएम के मीडिया सलाहकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed