{"_id":"5d0d28238ebc3e1ca652bff8","slug":"15611433157-sonipat-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में योग दिवस पर हुए कार्यक्रम, सांसद व कैबिनेट मंत्री संग हजारों लोगों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में योग दिवस पर हुए कार्यक्रम, सांसद व कैबिनेट मंत्री संग हजारों लोगों ने किया योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जिलेभर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करीब बीस हजार लोगों ने एक साथ योग किया। रोहतक रोड अनाज मंडी में हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद रमेश कौशिक व सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने शिरकत की। वहीं राई के खेलकूद विद्यालय में मंत्री कविता जैन पहुंचीं। इसके अलावा गन्नौर में पानीपत के विधायक महिपाल ढांड़ा, खरखौदा में व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन शिवकुमार जैन, गोहाना के सब्जी मंडी में चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा व मुंडलाना के गोशाला में हरकोफैड के चेयरमैन रघुनाथ कश्यप ने लोगों ने योग किया। इसके अलावा पुलिस स्टेशन, आईटीआई व सीआरपीएफ खेवड़ा में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रोहतक रोड नई अनाज मंडी में हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद रमेश कौशिक व सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने अधिकारियों व लोगों संग योग किया। इस दौरान डीसी डॉ. अंशज सिंह ने दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट किया। इस दौरान आचार्य सुमित, स्वामी मित्र देव, दीवान सिंह, दयानंद, योग शिक्षिका सरिता बालयाण, अशोक खत्री, जयवीर सिंह, कर्नल के बालाजी, कर्नल राजबीर शर्मा, विनोद, राजबीर, रणसिंह, सुरेंद्र, बीरमति, अशोक कुमार, धर्मपाल ने विभिन्न योगिक क्रियाएं करवाई। पर्यावरण मित्र देवेंद्र सूरा ने सभी को पौधे बांटे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कविता चौधरी, मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, भाजपा के जिला योग संयोजक अनिल झरौठी, सुनीता लोहचब, प्रोमिला मलिक, संजीव वलेचा, रामकिशन सरोहा, मनोज शर्मा, जगबीर छिक्कारा, सुरजीत दहिया, संजय मिश्रा, एएसपी अर्पित जैन, डीआरओ ब्रह्मप्रकाश अहलावत, डीएसपी हरेंद्र, सीएमओ जेएस पुनिया, तहसीलदार विकास, जिला आयुर्वेद अधिकारी सतीश खटकड़, डीईओ रामफल धनखड़, डीएसओ निर्मला देवी, राजेश दलाल, सुनील कुमारी, डा. संजय शर्मा, डा. सुभाष सिसोदिया, पजंतलि से रामप्रकाश हुड्डा, लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद रहे।
सांसद और सीएम मीडिया सलाहकार के बीच में बैठा अनजान
नई अनाज मंडी में योग करने के दौरान पहली लाइन में सांसद रमेश कौशिक, सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन व डीसी डॉ. अंशज सिंह और अन्य अधिकारी बैठे हुए थे। इस दौरान एक व्यक्ति सांसद रमेश व सीएम के मीडिया सलाहकार के बीच में आकर बैठ गया। जिसपर सुरक्षा कर्मियों ने योग खत्म होने तक नजर जमाए रखी और योग खत्म होते ही वह व्यक्ति वहां से निकल गया।
विज्ञापन
योगा कार्यक्रम के बाद लगाए पौधे
योगा करने के बाद सांसद रमेश कौशिक, सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, डीसी डॉ. अंशज जैन व अन्य अधिकारियों ने एक-एक पौधा लगाया। इसके बाद उन्होंने पर्यावरण मित्र देवेंद्र सूरा व उनकी टीम को पर्यावरण संरक्षण की पहल चलाने के लिए सम्मानित किया। इस दौरान पेड़ मित्र देेवेंद्र सूरा ने योगा करने आए लोगों को घौंसले और पौधा वितरित किए।
कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट भी हुए शामिल
योग कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी कैडेट भी शामिल हुए। जिनमें आईटीआई, पॉलिटेक्निक, हिंदू कॉलेज, हिंदू गल्र्स कॉलेज, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, सीआरए कॉलेज, एसएम हिंदू स्कूल, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय स्कूल मॉडल टाउन के सभी एनसीसी कैडेट्स ने अपने एनसीसी अधिकारियों के साथ योग किया। इस अवसर पर संजय श्योराण, लेफ्टिनेंट नीतू नसीयर, सीटीओ प्रियंका, फर्स्ट अफसर सतीश, विशाल दहिया, सतीश राठी, हवलदार जगबीर, सूबेदार मेजर सत्यवीर आदि उपस्थित रहे।
विचार और कर्म के बीच सामंजस्य स्थापित करता है योग : कविता जैन
मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई में हुए कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने लोगों संग योग किया। उन्होंने कहा कि योग अभ्यास शरीर, मन, विचार एवं कर्म के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि स्वयं के साथ, विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है। पतंजलि योग समिति से सुधीर कुमार ने योगिक क्रियाएं करवाई। इससे पहले प्रधानाचार्य एवं निदेशक कर्नल राज सिंह बिश्नोई ने सभी का स्वागत किया। अंत में एसडीएम विजय सिंह ने मंत्री कविता जैन को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद किया। इस दौरान भाजपा नेता मोहन लाल बड़ौली, ब्लाक समिति चेयरमैन संजय चौहान, निगरानी समिति के चेयरमैन सुनील चौहान, जिला पार्षद नंदकिशोर चौहान, संजय सेहरा, डा. युद्धवीर धामा, बीईओ सुरेंद्र मोर, सीडीपीओ अनिता शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधरोपण भी किया।
योग के सहारे विश्व शांति की स्थापना करेगा भारत : महिपाल ढांडा
गन्नौर के अनाज मंडी में पानीपत के विधायक महिपाल ढांडा योग समारोह में पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग के सहारे भारत ने विश्व शांति की स्थापना का संकल्प लिया है। इस राह पर चलकर ही हिंदुस्तान आने वाले समय में दुनिया की एक बड़ी ताकत बनेगा। इसके बाद विधायक महिपाल ढांडा ने लोगों को योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी देवेंद्र कादियान ने स्टाल लगाकर छबील लगाई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विद्योत्मा, प्रिंसीपल खेमकरण शर्मा, एसएचओ दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
योग ने भारत को पूरे विश्व में योग गुरू की पहचान दिलाई : शिवकुमार जैन
खरखौदा अनाज मंडी में उपमंडल स्तर पर योग दिवस मनाया गया। मुख्यातिथि रहे व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन शिवकुमार जैन ने भगवान धन्वंतरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग ने भारत को पूरे विश्व में योग गुरू की पहचान देने का काम किया है। समापन अवसर पर एसडीएम श्वेता सुहाग ने मुख्यातिथि शिवकुमार जैन को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरास्त्रत्त्न ब्लाक अध्यक्ष राजबीर दहिया, नपा अध्यक्षा कमला देवी, गुलशन ठेकेदार, प्रीतम खोखर, पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, कुलदीप काकरान, ओम प्रकाश कंवाली, सतीश सेहरी, तहसीलदार राजबीर सिंह, नायब तहसीलदार नसीब सिंह, एसएमओ डा. मीनाक्षी, बीडीपीओ नरेश छिक्कारा, बीईओ नवीन गुलिया, एसडीओ जय प्रकाश गुलिया, सीडीपीओ सरोज देवी, डॉ. जगबीर राठी व सुनील मौजूद रहे।
मुरथल विवि में वीसी, कर्मचारियों संग एनसीसी कैडेट्स ने किया योग
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जहां वीसी प्रो. राजेंद्र कुमारअनायत ने कर्मचारियों व एनसीसी कैडेट्स संग योगासन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग विद्या हमारे पूर्वजों की अनमोल देन है। प्राणायाम से अद्भुत लाभ होते हैं। इससे मन की एकाग्रता में वृद्धि होती है। शिविर में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की सोनीपत शाखा, भारत विकास परिषद की राजमार्ग शाखा, विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट व शिक्षकों और कर्मचारियों ने योग क्रियाएं की। इस दौरान रजिस्ट्रार प्रो.अनिल खुराना, पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. एसके गर्ग, प्रो. सुखदीप सांगवान, डा. प्रदीप पंघाल, कार्यकारी अभियंता बलबीर सिंह श्योकंद, कमल ढिल्लों, आनंद राणा, यज्ञवेद पूनिया, इंजीनियर भूपेंद्र व हवलदार अनुप भी मौजूद रहे।
सीआरपीएफ केंद्र में जवानों ने किया योग
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र खेवड़ा में शुक्रवार को विश्व योग दिवस मनाया गया। डीआईजी डीएस ग्रेवाल के साथ जवानों, महिलाओं व बच्चों ने योग किया। पतंजलि योग समिति से योग शिक्षक नीरज कुमार, सुनील, प्रदीप सिंह योगिक क्रियाएं कराई। वहां कहा गया कि योग नियमित करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और इसलिए ही हर किसी को नियमित योग करना चाहिए। इस दौरान रीजनल कावा अध्यक्षा सुखजीत कौर, मुख्य चिकित्सका अधिकारी डॉ. एनटी मिली आदि मौजूद रहे।
निफ्टम में योग दिवस मनाया
कुंडली स्थित निफ्टम में शुक्रवार को योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जहां वीसी डॉ. चिंदी वासुदेवप्पा ने कर्मचारियों व विद्यार्थियों संग योग किया। डॉ. अनीता सिंह, डॉ. रणबीर सिंह व एसके चंदेल ने शारीरिक योग के साथ ध्यान के महत्व के बारे में जानकारी दी। डॉ. रणबीर सिंह ने कहा कि ध्यान ही एकमात्र साधन है जिसके द्वारा मानव के षरीर, मन एंव आत्मा का विकास कर हम एक संतुलित जीवन व्यतीत कर सकते है। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ. जेएस राणा सहित अन्य प्रोफेसर व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
नई सब्जी मंडी व मुंडलाना गोशाला मे किया योगासन
गोहाना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोहाना हलक में नई सब्जी मंडी व बरोदा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम मुंडलाना गांव की गोशाला में आयोजित हुआ। सब्जी मंडी में मुख्यातिथि पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा पहुंचे। जिनका स्वागत एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने किया। योगाभ्यास से पहले भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान प्रशिक्षक डॉ. सुरेश सैनी, सह योग प्रशिक्षक जगबीर मलिक व मनीषा लठवाल ने योगिक क्रियाएं कराई। इसका संचालन एएमओ डॉ. विनोद कुमार ने किया। गांव मुंडलाना की गोशाला में हुए कार्यक्रम में हरकोफैड के चेयरमैन रघुनाथ कश्यप पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार गुलाब सिंह, एएमओ डॉ. रमेश नागवान, डॉ. नरेश मलिक, बीडीपीओ पूनम चंद्रा, बीईओ अनिल श्योराण, बसंत ढ़िल्लों, हुकम सिंह लठवाल, रणधीर लठवाल, भूपेंद्र मोर, विक्रम लठवाल, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा आदि पहुंचे।
योग का निशुल्क प्रशिक्षण देने वाले ट्रेनर सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोहाना में जवाहर लाल नेहरू पार्क में भारत विकास परिषद की ओर से उन योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। जो विभिन्न स्थानों पर योग सिखाने की अपनी सेवाएं पूरी तरह से नि:शुल्क मुहैया करवाते हैं। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र गर्ग की अध्यक्षता में यह समारोह हुआ। भाविप ने योग प्रशिक्षक सुभाष सहारावत, मनोज मित्तल, महासिंह खोखर, राज कुमारी गोयल व मीनाक्षी पांचाल को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष गोयल, सचिव सुनील कुच्छल व कोषाध्यक्ष ललित गोयल ने किया। उधर बीपीएस महिला विवि में वीसी प्रो. सुषमा यादव व रजिस्ट्रार डॉ. किरण कांबोज ने योग का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। शहर में गीता विद्या मंदिर और मुंडलाना के दून पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम हुए। गीता विद्या मंदिर में मुख्यातिथि के रूप में सीएम के सलाहकार डॉ. योगेश मलिक पहुंचे।