{"_id":"5bfd99e1bdec22419f5c1f58","slug":"141543346657-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव हित के लिए अंगदान जरूरी : डीएन भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव हित के लिए अंगदान जरूरी : डीएन भारद्वाज
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव हित के लिए अंगदान जरूरी : डीएन भारद्वाज
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। समाज कल्याण शिक्षा समिति की ओर से मंगलवार को कोर्ट कांप्लेक्स में नौवां विश्व अंगदान दिवस मनाया गया। जहां मुख्यातिथि के रूप में सेशन जज डीएन भारद्वाज ने शिरकत की। वहीं एडिशनल सेशन जज अश्विनी कुमार व कुलदीप सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि रहे।
सेशन जज डीएन भारद्वाज ने बताया कि समाज कल्याण शिक्षा समिति की ओर से मनाया जा रहा अंगदान दिवस मानव हित के लिए अत्यंत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अंगदान की अपील की। इस दौरान समिति के प्रधान आनंद कुमार, एएसआई जगत सिंह, लाल सिंह ने बताया कि समाज कल्याण शिक्षा समिति वर्ष 2009 से अंगदान के लिए लोगों को जागरूक करती आ रही है। मंगलवार को अंगदान दिवस पर 12 लोगों ने अंगदान के फार्म भरे वह 16 लोगों ने पूर्ण शरीर दान के फॉर्म भरे। संस्था के पास यह आंकड़ा अंगदान के 6232, शरीरदान के 624, 14 पूर्ण शरीर दान करवाने का है। बुधवार को मोरखेड़ी से हवलदार पवन मोर ने अपने पूरे परिवार के आंखें दान करने के उपरांत शरीर दान के फार्म भरे। जिनमें उनके पिताजी राजाराम, माता रामरति, भाभी स्वीटी, पत्नी सरिता व स्वयं है। इसके अलावा एसआई श्रीभगवान, एसआई बिजेंद्र व कांस्टेबल प्रदीप के साथ अन्य लोगों ने भी फार्म भरे। इस दौरान खाप प्रधान अशोक खत्री, देवेंद्र सूरा, दीपक कुमार, डॉ. संदीप मलिक, संदीप बत्रा, संदीप बूरा, शशीकांत, अमित बावरिया, महावीर सोलंकी व प्रवीण वर्मा उपस्थित रहे।