फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   लोकसभा चुनाव से पहले सांसद को 250, मंत्री व विधायक 100 लोगों के दरवाजे पर देंगे दस्तक

लोकसभा चुनाव से पहले सांसद को 250, मंत्री व विधायक 100 लोगों के दरवाजे पर देंगे दस्तक

Tue, 12 Mar 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले सांसद को 250, मंत्री व विधायक 100 लोगों के दरवाजे पर देंगे दस्तक
सांसद 250, मंत्री-विधायक 100-100 दरवाजे पर देंगे दस्तक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होते ही भाजपा ने संगठन पर जोर देना शुरू कर दिया है। पार्टी बूथ लेवल से नीचे तक संगठन को मैदान में जुटाने में लग गई है। सोमवार को मुरथल रोड स्थित एक निजी बैक्वेंट हॉल में संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया के साथ ही मंत्री कविता जैन व राजीव जैन भी पहुंचे। वहां तय किया गया कि लोकसभा चुनाव से पहले किस स्तर का पदाधिकारी कितने घरों में जाकर सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को बताएंगे। जिसमें सांसद को 250 घरों तक जाकर संपर्क करना होगा तो मंत्री व विधायक 100 घरों तक जाएंगे। प्रदेश संगठन के पदाधिकारी 50 घरों में जाएंगे, जबकि जिले व मोर्चें के पदाधिकारी 30-30 घरों तक जाकर सरकार की उपलब्धि बताएंगे।

मुरथल रोड पर एक निजी बैक्वेंट हॉल में भाजपा की बैठक में प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हर बड़े-छोटे कार्यकर्ता को जुटना है, जिससे पार्टी के प्रत्याशी की जीत पक्की की जा सके। यह सिलसिला लोकसभा चुनाव के बाद भी जारी रहेगा, क्योंकि उसके बाद विधानसभा चुनाव होंगे और उसमें भी मेहनत करके दोबारा से प्रदेश में सरकार बनानी है। कहा गया कि अभी तक बूथ स्तर तक की कमेटी बनी हुई थीं, लेकिन अब पन्ना प्रमुख तैनात करने होंगे। वोटर लिस्ट के एक पेज के आधार पर एक पन्ना प्रमुख लगाया जाएगा, जिसको उस पेज पर जितने लोगों की वोट है। उनके यहां तक सरकार की उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने के साथ ही भाजपा संग जोड़ा जा सके। मंत्री कविता जैन ने कहा कि सरकार ने जिस तरह से विकास कार्य कराए हैं, उनके बारे में जनता को बताया जाए और जनता के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी उनको बताया जाए। सीएम मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने देश से आतंकवाद खत्म करने को उठाए गए कड़े कदम के बारे में पदाधिकारियों को बताया और उसके बारे में भी जनता को बताने के लिए कहा गया। इसके साथ ही सोनीपत जिले का पार्टी चंदे का टारगेट 3-5 करोड़ रुपये तय करते हुए पदाधिकारियों को पर्ची थमा दी गई। इस दौरान व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य मोहनलाल बड़ौली, जिलाध्यक्ष धर्मबीर नांदल, महामंत्री मनोज जैन, रविंद्र दिलावर, आजाद नेहरा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष तीर्थ राणा, रामफल चिटाना, युवा जिलाध्यक्ष अशोक करेवड़ी, महामंत्री जसवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed