फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सीएम मनोहर लाल के बयान पर उग्र हुए कांग्रेसी, प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी

सीएम मनोहर लाल के बयान पर उग्र हुए कांग्रेसी, प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी

Wed, 27 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल के बयान पर उग्र हुए कांग्रेसी, प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी
कुलदीप बिश्नोई को लेकर दिए बयान पर माफी मांगें सीएम : मलिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने कुलदीप बिश्नोई को लेकर हिसार में जिस तरह का बयान दिया है, वह निंदनीय है। पूर्व सांसद ने कहा कि सीएम के इस बयान से कांग्रेस नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं व आम लोगों में गुस्सा है और सीएम ने इसपर माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इस तरह के बयान ओछी मानसिकता को दर्शाते हैं। पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक मंगलवार को एटलस रोड पर पत्रकारवार्ता कर रहे थे।

मलिक ने कहा कि पूर्व सीएम भजनलाल के देहांत के तीन माह बाद सितंबर 2011 में हजकां-भाजपा गठबंधन का लिखित में समझौता हुआ था। उस समय ढाई-ढाई साल हजकां व भाजपा के सीएम बनाने को लेकर बातचीत हुई थी। उस समय भजनलाल जीवित नहीं थे। इसके बावजूद सीएम मनोहर लाल ने हिसार में जनसभा के दौरान बयान दिया कि भजनलाल की जगह कुलदीप बिश्नोई सीएम बनना चाहते थे और भजनलाल का बेटों ने नाम खराब कर दिया। ऐसे में सीएम को गलती मानकर माफी मांगनी चाहिए तो उनको इस तरह की जानकारी देने वालों का पता करके कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस नेता धर्मबीर खत्री ने कहा कि अगर सीएम आगे आकर इस पूरे मामले में माफी नहीं मांगते है तो कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान रणजीत कौशिक, हरिओम शर्मा, दिनेश अत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed