फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   130 people got health checkup done in the camp, 58 donated blood

Sonipat News: शिविर में 130 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच, 58 ने किया रक्तदान

Sun, 04 Feb 2024 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Feb 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
130 people got health checkup done in the camp, 58 donated blood
सोनीपत के जैन बाग कॉलोनी के पास निजी स्कूल में लगाए गए शिविर के दौरान रक्तदाताओं के संग आयोजक।
सोनीपत। जैन बाग कॉलोनी के पास शंभू दयाल स्कूल में सेफ इंडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 130 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और 58 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें श्रीश्याम बालाजी सेवा मंडल, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस के सदस्यों का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन

सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला व चेयरमैन वाई के त्यागी ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए हर महीने के पहले रविवार को यह शिविर लगाया जाता है। अनिल गुप्ता व महासचिव अधिवक्ता अरविंद मित्तल ने बताया कि निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने 130 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें चयनित तीन नेत्र रोगियों का मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर में 58 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त एकत्रित करने के लिए रोटरी ब्लड बैंक की टीम पहुंची थी। इस दौरान रक्तदाताओं को हेलमेट दिए किए। शिविर इंचार्ज बलराज वशिष्ठ व प्रियांशु वशिष्ठ ने बताया कि डॉ. एसएन गुप्ता व राजेश गुप्ता ने मरीजों को तीन दिन की दवाई मुफ्त में दी। इस दौरान अनिपाल लाकड़ा, हरि कौशिक, संदीप शर्मा, महिला प्रधान बबीता जिंदल, विवेक गर्ग, संदीप शर्मा, रोटरी ब्लड बैंक के चेयरमैन सीए दीपक गुप्ता, डॉ. विकास कुमार, आनंद अग्रवाल, अशोक गुप्ता आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed