{"_id":"6ab980e533e81858c209c47f","slug":"120-drivers-and-assistants-have-been-on-strike-for-five-days-after-not-receiving-their-salaries-for-two-months-sonipat-news-c-197-1-snp1003-161385-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर 120 चालक-सहायक पांच दिन से हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर 120 चालक-सहायक पांच दिन से हड़ताल पर
विज्ञापन
सोनीपत। शहर से कूड़ा उठाने वाली निजी एजेंसी के करीब 120 चालक और सहायक दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण 22 सितंबर से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों के काम बंद करने से शहर में कूड़ा उठान व्यवस्था प्रभावित होने लगी।
डंपिंग पॉइंट पर करीब 700 टन कूड़ा जमा होने के बाद नगर निगम को दूसरी कंपनी की मदद से कूड़ा उठवाना पड़ा। हालांकि, कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कई स्थानों पर नियमित उठान नहीं हो पा रहा है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों प्रवीन, नितिन का कहना है कि वे लगातार काम कर रहे हैं लेकिन दो माह से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा उन्हें ईएसआई की सुविधा भी उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। कर्मचारियों के अनुसार कई बार ठेकेदार से बकाया वेतन जारी करने की मांग की गई लेकिन समाधान नहीं हुआ।
इसके बाद कर्मचारियों ने 22 सितंबर से काम बंद कर दिया। नगर निगम की ओर से कूड़ा उठान व्यवस्था प्रभावित होने के बाद दूसरी कंपनी के माध्यम से वाहनों को लगाकर कूड़ा उठाने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि उनका बकाया वेतन जल्द जारी किया जाए और ईएसआई सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें दोबारा काम पर लौटने में परेशानी न हो।