फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   112 trees which became a hindrance in paving of Drain-6 will be cut

Sonipat News: ड्रेन-6 को पक्का करने में बाधा बने 112 पेड़ कटेंगे

Sun, 10 Dec 2023 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
112 trees which became a hindrance in paving of Drain-6 will be cut
सोनीपत। राठधना के पास ड्रेन नंबर छह के पार्ट-2 को पक्का करने में दो वर्ष से बाधा बने 112 पेड़ काटे जाएंगे। वन विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है। पेड़ काटने के बाद ड्रेन के 800 मीटर हिस्से को पक्का करने का काम शुरू हो जाएगा। शहर के बीच से गुजर रही ड्रेन को दो हिस्सों में पक्का किया जा रहा है। दोनों हिस्सों को कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) योजना के तहत पक्का किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के बीच देवडू रोड से शादीपुर तक ड्रेन के पार्ट-1 को पक्का करने के लिए 92 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उससे आगे शादीपुर से राठधना तक ड्रेन के पार्ट-2 के 2600 मीटर हिस्से को पक्का करने पर 47.29 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। करीब 800 मीटर हिस्से में 112 पेड़ खड़े है जिससे इसका निर्माण अधर में अटका था। दो वर्ष पहले नगर निगम ने पेड़ काटने की मंजूरी लेने के लिए वन विभाग को पत्र लिखा था। इसके बाद दिसंबर 2021 में निगम की तरफ से 58.05 लाख रुपये भी वन विभाग को जमा कराए गए थे। अब वन विभाग ने पेड़ काटने की मंजूरी दे दी है। उम्मीद है कि पेड़ कटने के बाद 800 मीटर बचे हुए हिस्से को पक्का करने का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

छह साल पहले तत्कालीन मंत्री कविता जैन ने किया था कार्य का शुभारंभ
दिसंबर 2017 में तत्कालीन शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने ड्रेन नंबर छह के पार्ट-1 को पक्का करने के कार्य का शुभारंभ किया था। इसके बाद मुख्यालय से ड्रेन के पार्ट-2 के 2600 मीटर हिस्से को पक्का करने के लिए 47.29 करोड़ की मंजूरी मिली थी। जेबीएम एजेंसी को वर्क ऑर्डर भी जारी किया था, जिसे डेढ़ साल में कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था। इसके बाद पेड़ों के चलते काम अधर में लटका था। अब इसका निर्माण होने से सेक्टर-12, 14, 15, बाबा कॉलोनी, बैंयापुर खुर्द, पटेल नगर, शनि मंदिर, जटवाड़ा, कामी चौक, सब्जी मंडी, बाबा धाम, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी होते हुए ड्रेन-6 तक के क्षेत्र में रह रहे लोगों को फायदा होगा। ड्रेन पक्का किए जाने के बाद शहरवासियों को वर्षों बाद गंदगी से निजात मिल सकेगी। राठधना से आगे के हिस्से का निर्माण गांव जठेड़ी तक हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम (एचएसआरडीसी) की ओर से पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुगल कैनाल की तर्ज पर किया जा रहा निर्माण

सीएम सिटी करनाल के मुगल कैनाल की तर्ज पर ड्रेन को पक्का करने का काम किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से अब तक 65 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। नगर निगम ने पेड़ कटने के बाद छह माह में काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ड्रेन पक्का होने के बाद बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

शहर से लेकर राठधना तक ड्रेन के पक्का होने के बाद लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। निगम की ओर से यहां रेहड़ी खड़ी करने के लिए लाइसेंस दिया जा सकेगा। साथ ही ड्रेन के किनारे रह रहे लोगों को आने जाने के लिए बेहतर मार्ग भी मिलेगा। इस पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो सकेगा। इससे वाहन चालकों को शहर में लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी।


वर्जन
ड्रेन नंबर छह को पक्का करने में आ रही बाधा को दूर किया जा रहा है। ड्रेन के पार्ट-1 में बाधा बने मकानों को हटाकर निर्माण शुरू कर दिया गया है। अब पार्ट-2 में बाधा बने 112 पेड़ों को काटने की मंजूरी दी गई है। वन विभाग की ओर से पेड़ काटने के लिए निर्माण तेजी से कराया जाएगा।-विश्राम मीणा, आयुक्त, नगर निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed