{"_id":"5c8418ddbdec221447631b8e","slug":"101552160989-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारा नगर में कैबिनेट मंत्री ने बिजली की एचटी लाइनें हटाने का काम शुरू कराया, 35 लाख होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारा नगर में कैबिनेट मंत्री ने बिजली की एचटी लाइनें हटाने का काम शुरू कराया, 35 लाख होंगे खर्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारा नगर के ऊपर से एचटी लाइनें हटाने का काम शुरू, 35 लाख होंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि कालोनियों के अंदर से गुजर रही बिजली की एचटी लाइनों को हटाने के लिए लोग कई सालों से मांग कर रह थे, लेकिन किसी भी सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद इस काम को सिरे चढ़ाया। मंत्री कविता जैन ने तारा नगर में मकानों के ऊपर से गुजर रही दो किलोमीटर लंबी एचटी लाइनें बदलने का कार्य शुरू कराया। जिस पर करीब 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
मंत्री कविता जैन ने कहा कि यह एचटी लाइनें घरों के ऊपर से गुजरती थीं और इससे कई बार हादसे भी हो चुके थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने कई बार इन एचटी लाइनों को हटाने की मांग रखी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने डबल स्टोरी क्षेत्र में 90 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने के कार्य की शुरूआत की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, लक्ष्मी नारायण तनेजा, रमा शंकर, संजीव वलेचा आदि मौजूद रहे।
-
सीपेट में कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
सीपेट मुरथल में मंत्री कविता जैन ने शनिवार को कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर हाथ को काम मिले इसी सपने को साकार करने के लिए कुशल भारत-कौशल भारत योजना को आगे बढ़ा रही है। मात्र 10वीं पास करने के लिए बच्चे को बेहतर भविष्य का उचित प्लेटफार्म मिले, इसके लिए उन्हें उचित प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके बाद मंत्री कविता जैन ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को प्रशिक्षण किट प्रदान की। साथ ही पाठ्यक्रम पूरा कर चुके प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान संस्थान के प्रधान निदेशक डॉ. एसएन यादव, मुख्य प्रबंधक (टेक्निकल) बीपी पात्रो, प्रबंधक प्रीतपाल सिंह, हरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लघु सचिवालय और न्यायिक परिसर का भूमि पूजन किया
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने शनिवार को खरखौदा में एसडीएम कार्यालय के पास लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। दोनों परियोजनाओं पर करीब 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस दौरान सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने बताया कि लघु सचिवालय के निर्माण के लिए सीएम मनोहर लाल शिलान्यास पहले ही कर चुके हैं। लघु सचिवालय बनने के बाद हर विभाग के कार्यालय शिफ्ट किए जाएंगे। इस दौरान प्रीतम खोखर, गुलशन ठेकेदार, ओमप्रकाश कंवाली, रमेश, कृष्ण गर्ग, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन भूपेंद्र, एसडीओ जयप्रकाश गुलिया, जेई विष्णु, बलजीत, अशोक सरोहा, दीपक मेहरा आदि मौजूद रहे।