{"_id":"5bfd99d5bdec2241a73a7144","slug":"101543346645-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के पिता कलीराम कौशिक का निधन, मंत्री समेत अन्य ने शोक जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के पिता कलीराम कौशिक का निधन, मंत्री समेत अन्य ने शोक जताया
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद के पिता कलीराम कौशिक का निधन, मंत्री समेत अन्य ने शोक जताया
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक के पिता पं. कलीराम कौशिक का मंगलवार दोपहर निधन हो गया जो 86 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार सेक्टर-15 स्थित श्मशान घाट में किया गया। सांसद रमेश कौशिक ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं मंत्रियों समेत अन्य ने सांसद के पिता के निधन पर शोक जताया।
पं. कलीराम कौशिक का जन्म गांव समसपुर गामड़ा में हुआ था। वह कुछ समय पहले बीमार हुए थे, लेकिन फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ थे। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रदेशभर के राजनेताओं, सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। निधन पर शोक जताने सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत, पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. धर्मबीर नांदल, किसान सेल के जिलाध्यक्ष निशांत छौक्कर, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, डीसी विनय सिंह, सीटीएम सुरेंद्र दून व एसडीएम गन्नौर सुरेंद्र पाल पहुंचे
मंत्री व सीएम के मीडिया सलाहकार ने जताया शोक
सांसद रमेश कौशिक के पिता पं. कलीराम कौशिक के निधन पर कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि कलीराम कौशिक का निधन एक अपूर्णिय क्षति है। वह एक साधारण किसान थे और उन्होंने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर आगे बढ़ाया। सीएम मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि पंडित कलीराम कौशिक साधारण विचारों के उच्च आदर्शों वाले व्यक्ति थे। उन्होंने जीवनभर मेहनत कर अपने बच्चों को आगे बढाया और समाज में प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में खड़े रहे।