{"_id":"5bef1e69bdec22694b42c481","slug":"101542397545-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनवाने को आवेदन करने पर पुलिस वेरिफिकेशन में युवक को मुकदमा व गिरफ्तारी होने का पता चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट बनवाने को आवेदन करने पर पुलिस वेरिफिकेशन में युवक को मुकदमा व गिरफ्तारी होने का पता चला
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट वेरिफिकेशन में युवक पर फर्जी केस दर्ज कराने का खुलासा
-पड़ोसी ने अपनी जगह लिखवा दिया था युवक का नाम, फर्जीवाड़ा करने वाला काबू, केस दर्ज
-रोहतक के शिवनगर के रहने वाले हैं दोनों युवक
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। साढ़े तीन साल पहले रोहतक के एक युवक ने जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार होने पर पुलिस को चकमा देकर अपने स्थान पर पड़ोसी का नाम लिखवा दिया। इतना ही नहीं फर्जी नाम व पता देने के बाद उसके जानकारों ने उसकी जमानत भी करा दी। मामले में आरोपी ने जिस पड़ोसी का नाम व पता लिखवाया था वह अब पासपोर्ट बनवाने के लिए पहुंचा तो पुलिस वेरिफिकेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज होने व गिरफ्तारी का पता लगा। जिस पर युवक ने मना करते हुए खरखौदा थाना पुलिस से संपर्क किया। जिस पर पुलिस ने जांच करते हुए अब पीड़ित की मदद से आरोपी को काबू कर लिया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज किया गया है।
रोहतक के शिव नगर निवासी मनीष ने खरखौदा पुलिस को बताया है कि उसने पिछले दिनों पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। बाद में उसकी पुलिस वेरिफिकेशन हुई थी। इसके बाद पासपोर्ट कार्यालय, आरके पुरम से उसे सूचना दी गई कि उसके खिलाफ खरखौदा थाने में वर्ष 2015 में लड़ाई झगड़े का एक मामला दर्ज है। जिसमें उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। वह यह जानकर अचंभित रह गया। उसने खरखौदा थाना पुलिस से संपर्क किया तो उसे पता लगा कि उसके नाम व पता वाले युवक को ही गिरफ्तार किया गया। उसने पुलिस को अपने साथ हुई धोखाधड़ी से अवगत कराया। जिसके बाद युवक की मदद से पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि युवक के पड़ोस में स्थित शेर विहार में रहने वाला मंजीत नाम का युवक उस झगड़े में शामिल था। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में आरोपी की पहचान मनीष के रूप में करने वाले युवक व उसकी जमानत लेने वाले युवक को भी गिरफ्तार करेगी।
2015 में दर्ज हुआ था मामला
गांव भिंडारी निवासी रवींद्र ने 12 जून, 2015 को खरखौदा थाना में शिकायत दी थी कि वह अपने साथी के साथ अपनी बुआ के घर गांव गोरड आया था। वहां पर उसकी भीम नाम के युवक से कहासुनी हो गई। भीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज किया था। बाद में खरखौदा पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसने धोखाधड़ी करते हुए अपनी पहचान मनीष के रूप में दी थी।
विज्ञापन
वर्जन
रोहतक निवासी मंजीत ने तीन साल पहले चकमा देकर पुलिस के सामने अपनी पहचान को छिपाकर दूसरे का नाम लिखवा दिया था। अब पीड़ित पासपोर्ट बनवाने वाले लगा तो उसे पता लगा। उसने पुलिस से संपर्क किया। उसकी जांच कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य की संलिप्तता भी रही है। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
राजीव कुंडू, थाना प्रभारी खरखौदा।