फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth drowned in canal not found even after 24 hours, search continues

Sirsa News: नहर में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा पता, तलाश जारी

Sat, 08 Jun 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in canal not found even after 24 hours, search continues
 नहर में डूबे युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाती कालांवाली पुलिस 
कालांवाली। वीरवार देर शाम पंजाब का एक युवक गांव देसूमलकाना में नहाते समय भाखड़ा नहर में डूब गया। सूचना मिलते ही उपमंडल प्रशासन और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहर में डूबे युवक का पता नहीं चल पाया। जबकि कालांवाली थाना प्रभारी चांद सिंह यमुनानगर के चार गोताखोरों की मदद से लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव ठोकरी, जिला बरनाला, पंजाब का करीब 32 वर्षीय साजन कुमार कचरा बीनने का काम करता है। वह अपने चाचा बेअंत और जीजा रिंकू के साथ कचरा बीनने के लिए कनकवाला रिफाइनरी के पास आया था। इस दौरान वो तीनों हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित गांव देसूमलकाना में आ गए और वहां से गुजरने वाली भाखड़ा नहर में नहाने लगे। जैसे ही बेअंत और साजन नहाने के लिए भाखड़ा नहर में उतरे। तब पानी का बहाव तीव्र होने के कारण वह संतुलन नहीं बना सके और पानी में डूबने लगे। जैसे-तैसे करके बेअंत पानी से बाहर आ गया। जबकि साजन पानी में डूब गया।
विज्ञापन

साजन का जीजा रिंकू तैरना न आने के कारण नहर में नहाने नहीं उतरा। तब उन्होंने शोर मचाया, तब तक काफी देर हो चुकी थी और साजन पानी में डूब चुका था।

-------------

हिदायत जारी होने के बाद भी नहरों में नहा रहे नागरिक

प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा नहरों पर नहाने के लिए पूर्ण रूप से पाबंदी लगा रखी है और सख्त कार्रवाई करने की हिदायत जारी कर रखी है। इसके बाद भी कालांवाली के आसपास के गांवों में गुजरने वाली नहरों पर कई लोग स्नान करने के लिए आते हैं। बच्चों, युवाओं सहित रोजाना सैंकड़ों लोग नहरों में उतरकर नहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------
तलाशी अभियान जारी है- थाना प्रभारी

लोगों को नहरों में नहाने से रोकने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन लोग मानने को तैयार ही नहीं हैं। नहर में डूबे युवक की तलाश लगातार जारी है। पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक के आगे बह जाने की संभावना है।- चांद सिंह, थाना प्रभारी कालांवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed