{"_id":"6af9e88880f7d152db04984c","slug":"problem-of-nahr-khal-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168502-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 15 साल पुराने जर्जर नहरी खाल बने किसानों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 15 साल पुराने जर्जर नहरी खाल बने किसानों की परेशानी
Sun, 15 Nov 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
गांव नया राजपुरा में जर्जर हालत में पड़ा नहरी खाल। संवाद
खेतों तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई का पानी, नहरी पानी मिलने का समय भी हो रहा बर्बाद
किसानों ने चंदा जुटाकर करवाई मरम्मत; सरकार से नए सिरे से निर्माण करवाने की मांग
फोटो-- - 23
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल के गांव नया राजपुरा में 15 साल से अधिक पुराने नहरी खाल जर्जर हालत में हैं। ये खाल जगह-जगह से टूट चुके हैं जिससे किसानों को सिंचाई के लिए भारी परेशानी हो रही है। खेतों तक पानी पहुंचने से पहले ही व्यर्थ बह जाता है जिससे नहरी पानी का लाभ नहीं मिल पाता।
किसान मिट्ठू कंबोज नया राजपुरा ने बताया कि भाखड़ा नहर से महीने में केवल एक सप्ताह ही पानी मिलता है। यह सीमित समय फसलों की सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण होता है लेकिन टूटे खालों के कारण उपलब्ध पानी का पूरा उपयोग नहीं हो पाता।
कई स्थानों पर खालों की इतनी खराब हालत है कि पीने के पानी की जरूरत पूरी करना भी मुश्किल है। किसानों ने पहले भी अपने स्तर पर खालों की मरम्मत के प्रयास किए हैं। उन्होंने आपस में चंदा इकट्ठा करके कुछ खालों की मरम्मत करवाई थी।
विज्ञापन
हालांकि, यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। सरकारी नहरी खाल होने के बावजूद मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए पर्याप्त बजट नहीं मिल रहा है। यह समस्या केवल नया राजपुरा तक सीमित नहीं है बल्कि क्षेत्र के लगभग प्रत्येक गांव में है।
किसानों की परेशानी
जर्जर नहरी खालों के कारण किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। भाखड़ा नहर से मिलने वाला सीमित पानी भी व्यर्थ बह जाता है। इससे फसलों की सिंचाई का समय बर्बाद होता है और उत्पादन प्रभावित होता है। कई जगह खालों की हालत इतनी खराब है कि पीने के पानी की आपूर्ति भी बाधित होती है।
सरकार से मांग
किसानों ने प्रदेश सरकार और सिंचाई विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने 15 साल से अधिक पुराने नहरी खालों का सर्वे करवाने को कहा है। साथ ही, इन खालों की जगह नए खालों का निर्माण करवाने की अपील की है। किसानों ने नियमित रखरखाव और मरम्मत के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने की भी मांग की है। इससे पानी की बर्बादी रुकेगी और खेतों तक सिंचाई का पानी सुनिश्चित हो सकेगा।
विज्ञापन
किसानों ने चंदा जुटाकर करवाई मरम्मत
फोटो