{"_id":"6af9e8c0901cdf45f0081522","slug":"demand-of-stadium-in-klanwali-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168499-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कालांवाली में आधुनिक खेल स्टेडियम बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कालांवाली में आधुनिक खेल स्टेडियम बनाने की मांग
Sun, 15 Nov 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। पंजाब सीमा से सटे कालांवाली क्षेत्र में आधुनिक खेल सुविधाओं की मांग जोर पकड़ने लगी है। शहर के युवाओं ने कालांवाली में आधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल स्टेडियम के निर्माण की मांग उठाई है। उन्होंने विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षित कोचों की स्थायी नियुक्ति की भी मांग की है।
इस संबंध में युवाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एक सामूहिक मांग पत्र सौंपा। यह पत्र भाजपा मंडल अध्यक्ष लवली गर्ग और मार्केट कमेटी चेयरमैन सतपाल शर्मा को दिया गया।
युवाओं ने 22 नवंबर को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कालांवाली दौरे के दौरान स्टेडियम निर्माण की घोषणा करवाने की अपील की। उनका कहना है कि क्षेत्र में नशे का बढ़ता प्रभाव एक गंभीर सामाजिक चुनौती है। अनेक युवा कबड्डी, कुश्ती, क्रिकेट और एथलेटिक्स जैसे खेलों में रुचि रखते हैं।
विज्ञापन
हालांकि, उचित मैदान, आधुनिक उपकरण और प्रशिक्षित कोच उपलब्ध नहीं हैं। इस अभाव के कारण उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। खेल सुविधाओं की कमी से युवाओं को अभ्यास के लिए दूसरे क्षेत्रों का रुख करना पड़ता है।
ऐसे में शहर में आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण समय की जरूरत बन गया है। युवाओं का मानना है कि खेल सुविधाओं का विस्तार खिलाड़ियों के भविष्य को बेहतर बनाएगा। यह क्षेत्र में नशे के खिलाफ सकारात्मक माहौल भी तैयार करेगा। साथ ही, युवा शक्ति को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
खेल सुविधाओं का अभाव
युवाओं ने बताया कि कालांवाली पंजाब सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है। यहां नशे का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है जो एक गंभीर सामाजिक चुनौती है। क्षेत्र के कई युवाओं में खेलों के प्रति प्रतिभा और आगे बढ़ने का जज्बा है लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते हैं। उचित मैदान, आधुनिक उपकरण और प्रशिक्षित कोचों की कमी है। इस कारण उन्हें अभ्यास के लिए अन्य क्षेत्रों में जाना पड़ता है। एक आधुनिक खेल स्टेडियम की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।
स्टेडियम में मिलें बहु-खेल सुविधाएं
मांग पत्र में युवाओं ने कहा कि कालांवाली में ऐसा आधुनिक खेल स्टेडियम बनाया जाए। इसमें अलग-अलग खेलों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हों। स्टेडियम में कबड्डी, कुश्ती, क्रिकेट, फुटबाल और वॉलीबाल के लिए अलग-अलग मैदान बनाए जाएं। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए 400 मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक भी विकसित किया जाए। सरकार से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षित कोचों की स्थायी नियुक्ति की मांग की गई। इससे खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा। वे जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
खेल अकादमी स्थापित करने की मांग
युवाओं ने खेल अकादमी स्थापित करने की भी मांग की है। उन्होंने खिलाड़ियों को सरकार की ओर से खेल उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराने को कहा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई प्रतिभाशाली युवा महंगे उपकरण और प्रशिक्षण का खर्च नहीं उठा पाते। बेहतर सुविधाएं मिलने पर वे भी खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। स्टेडियम परिसर में नशामुक्ति जागरूकता एवं परामर्श केंद्र स्थापित करने की मांग है। इसके अलावा, प्रतिवर्ष जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने को भी कहा गया। इससे युवा खाली समय का सदुपयोग कर सकेंगे और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे।