{"_id":"6af9e80884c099312d03975b","slug":"congress-vote-bachao-rally-on-19-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168474-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डबवाली हलके के तीन गांवों में 19 को वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डबवाली हलके के तीन गांवों में 19 को वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल
Sun, 15 Nov 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
हलके में वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थलों का निरीक्षण करते पूर्व विधाय
- पूर्व विधायक अमित सिहाग और डॉ. केवी सिंह ने आयोजन स्थलों का किया निरीक्षण
- कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला होंगे मुख्य वक्ता
फोटो-- 2
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। कांग्रेस पार्टी 19 नवंबर को डबवाली हलके के तीन गांवों में वोट बचाओ-देश बचाओ चौपालों का आयोजन करेगी। ये चौपालें ओढ़ा, गंगा और अलीकां गांव में होंगी। वरिष्ठ नेता डॉ. केवी सिंह और पूर्व विधायक अमित सिहाग ने आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया।
अमित सिहाग ने बताया कि गंगा गांव में गंगा मैया धाम पर चौपाल लगेगी। अलीकां में शेरगढ़ रोड स्थित पंचायत घर और ओढ़ा में घूंकावाली कैंचियों पर भी चौपालें आयोजित होंगी। कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला जिला सिरसा के लिए मुख्य वक्ता होंगे।
कांग्रेस विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से वोट काटे जाने का मुद्दा उठाएगी। केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए जाएंगे। राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने संबंधी मुद्दे सबूतों के साथ उठाए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने दिल्ली में आवाज बुलंद की थी।
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास
कांग्रेस चौपालों के माध्यम से इन मुद्दों को आमजन तक पहुंचाएगी। नियुक्त वोट रक्षक एसआईआर के दौरान हटाए गए नामों की पड़ताल करेंगे। पार्टी की वेबसाइट के जरिये शिकायतें दर्ज करवाने में मतदाताओं की मदद की जाएगी। चौपालों का उद्देश्य मतदाता सूची से जुड़े मामलों को सामने लाना है। लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
- कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला होंगे मुख्य वक्ता
फोटो