{"_id":"6af9ea1980cff56b9f05ff35","slug":"700-acre-crop-submeged-sirsa-news-c-21-1-gkp1031-993291-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नहर टूटने से बड़ागुढ़ा में 700 एकड़ फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नहर टूटने से बड़ागुढ़ा में 700 एकड़ फसल जलमग्न
Sun, 15 Nov 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
खेतों में ढाणियों के साथ जमा पानी। संवाद
ओढ़ां। गांव दौलतपुर खेड़ा में मम्मड़ नहर की पटरी टूटने से बड़ागुढ़ा में किसानों के घरों, पशुओं और 700 एकड़ में फसलों का नुकसान हुआ है। शनिवार रात को बिना बिजली के ढाणियों के लोग परेशान रहे। उनके मकानों में दरारें आ गईं।
मौजूदा समय में खेतों में जहां तक नजर पड़ती है वहां पानी ही पानी नजर आ रहा है। पानी की निकासी पर शनिवार रात ग्रामीण व पुलिस आमने-सामने हो गए। पुलिस ने जब जेसीबी हटाई तो लोगों में रोष फैल गया।
इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही कसियों से खोदकर पानी की निकासी का रास्ता बनाया ताकि घरों और फसलों को बचाया जा सके। शनिवार अलसुबह मम्मड़ ब्रांच टूटने के बाद बड़ागुढ़ा की 700 एकड़ के आसपास भूमि में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
बड़ागुढ़ा के खेतों को पार करता हुआ पानी गांव की ओर बढ़ गया। शनिवार रात को गांव में मुनादी होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण रेलवे फाटक के निकट फिरनी पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने जेसीबी बुलाकर फिरनी के मार्ग को तोड़कर पानी को रेलवे लाइन के साथ थाने के पास से निकालना चाहा।
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद लोगों में रोष फैल गया। रात को तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए डीएसपी व एसडीएम कालांवाली, रोड़ी व कालांवाली पुलिस के अलावा सिरसा पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
घंटों तक पुलिस व ग्रामीणों में बहस होती रही। पुलिस ने जब जेसीबी मशीन को हटाया तो ग्रामीणों ने कसियां लेकर खुद ही मोर्चा संभाल लिया।
बड़ागुढ़ा के किसान महेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, गुरमीत सिंह बूटाराम, इकबाल सिंह आदि ने बताया कि किसानों की बिजाई की गई गेहूं व सरसों तथा धान की फसल पानी में डूब गई। इस समय खेतों में काफी मात्रा में पानी खड़ा है। फसल तबाह हो गई।
पानी सूखने तक दोबारा बिजाई का समय भी निकल जाएगा। किसानों ने बताया कि ढाणियों के चारों ओर पानी ठहरने के चलते मकानों में दरारें आने से मकान असुरक्षित हो गए हैं। पशुओं के लिए चारा भी नहीं बचा है।
सिंचाई विभाग और प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी : ग्रामीणों ने नहर टूटने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के चलते नहर टूटी है। नहर में पानी आने के समय वहां कोई बेलदार तक नहीं था।
ग्रामीणों की मानें तो नहर में कचरे की रुकावट व मोघों का साइज कम किए जाने सहित कुछ अन्य कारण रहे। इसके अलावा, जब नहर टूटने की सूचना विभाग को मिल चुकी थी तो भी उसके करीब 10 से 12 घंटे बाद पीछे से पानी बंद करवाया गया। संवाद