फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   youth died in accident

Sirsa News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Mon, 01 Jun 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
youth died in accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। जीवन नगर-डबवाली स्टेट हाईवे पर गांव सादेवाला के बस स्टैंड पर रविवार रात अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जीवन नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान गांव सादेवाला निवासी 26 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है।
वीरेंद्र के पिता सुखविंदर सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक गांव केहरवाला निवासी दर्शन सिंह के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली है। सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटे वीरेंद्र का 3 साल का एक बेटा है। वह गांव में टायर पंक्चर ठीक करने का कार्य करता था। रविवार शाम को वीरेंद्र सिंह अपनी दुकान पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने वीरेंद्र सिंह को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार वालों ने सोमवार को वीरेंद्र का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed