फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth attacked car rider with sharp weapon at old bus stand, Agroha referred

Sirsa News: पुराने बस स्टैंड पर कार सवार पर युवकों ने तेजधार हथियार से किया हमला, अग्रोहा रेफर

Sat, 20 Jul 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 20 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked car rider with sharp weapon at old bus stand, Agroha referred
सिरसा। शहर के पुराने बस स्टैंड के सामने शाम छह बजे डस्टर गाड़ी में सवार युवक पर तीन से चार युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवकों ने चलती गाड़ी पर हमला किया था। ऐसे में कार सवार युवक गाड़ी से बाहर निकलकर भागने का प्रयास करने लगा। तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए। तीन से चार मिनट में युवक घटना को अंजाम देकर पैदल भाग गए। लोगों ने पुलिस को सूचित कर घायल को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचा। जहां से उसकी नाजुक हालत देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना शाम करीब छह बजे की है। गांव नुहियांवाली का रहने वाला जगसीर अपनी डस्टर में पुराने बस स्टैंड पर आया था। इस दौरान तीन से चार युवक तेजधार हथियार लेकर आए और हमला कर दिया। हमला होने पर जगसीर गाड़ी से छोड़कर बाहर भागने का प्रयास किया। जब तक वह संभल पाता युवकों ने उसके सिर, हाथ-पैर पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। बस चालक रोहताश ने बताया कि वह शोर सुनकर भागकर आया तो देखा कि गांव नुहियांवाली के जगसीर पर किसी ने हमला किया है। इसके बाद एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। जिसके बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed