फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth arrested with pistol and two cartridges

32 बोर पिस्टल व दो कारतूस सहित युवक काबू

Wed, 14 Oct 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with pistol and two cartridges
सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव माधोसिंघाना क्षेत्र से एक युवक को 32 बोर पिस्तौल व दो कारतूस के साथ काबू किया है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान रण सिंह उर्फ राणा निवासी मल्लेकां के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान गांव माधोसिंघाना क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 बोर पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed