फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youngster died due to collision with an unknown vehicle

Sirsa News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 06 Sep 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 06 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Youngster died due to collision with an unknown vehicle
ओढां। गांव मिठड़ी के निकट एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना 3 सितंबर की रात को हुई। गांव मिठड़ी निवासी चौकीदार बलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सड़क पर एक अज्ञात पैदल व्यक्ति को देखा। तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण घायल व्यक्ति को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की पहचान मास्टर कॉलोनी मंडी कालांवाली निवासी करीब 25 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई। एएसआई जांच अधिकारी लक्खा राम ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच शुरू कर दी गई है और परिजनों को मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed