फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Yoga training camps will be organized from 26th for International Yoga Day

Sirsa News: अंतरराष्ट्रीय दिवस के लिए 26 से लगाए जाएंगे योग प्रशिक्षण शिविर

Mon, 19 May 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 19 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Yoga training camps will be organized from 26th for International Yoga Day
सिरसा। जिले में 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिला, उपमंडल और ब्लॉक स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इसका विषय ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है। इसके लिए 21 जून से पहले चार चरणों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसका अंतिम पूर्वाभ्यास 20 जून को होगा।
विज्ञापन


जिले में योग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपायुक्त शांतनु शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इससे पहले 11वें योग दिवस के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और आयुष के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में जिलावासियों की सक्रिय भागीदारी होगी। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय कार्यक्रम में 8,000 और खंडस्तरीय कार्यक्रम में 1,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है, इसलिए विभाग इसी अनुरूप तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि आयुष, पंचायती राज, परिवहन, पुलिस, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समय सारिणी
- प्रथम तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 से 28 मई तक होगा। इसमें शिक्षा विभाग के डीपीई, पीटीआई और योग अनुदेशकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- दूसरा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चार से छह जून तक होगा। इसमें स्कूलों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

- तीसरा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 से 14 जून तक होगा। इसमें अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, पंच और एनसीसी कैडेट आदि शामिल होंगे।

- चौथा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 18 जून तक होगा। इसमें गण्यमान्य व्यक्ति, अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट और आमजन भाग लेंगे।

- 20 जून को अंतिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

- 21 जून को जिलेभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed