फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Yoga brings new energy: Dr. Mayank Gupta

योग से होता है नई ऊर्जा का संचार : डॉ. मयंक गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Yoga brings new energy: Dr. Mayank Gupta
पुलिस लाइन में योग क्रियाएं करते पुलिस कर्मचारी।
सिरसा। 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता सहित करीब 700 पुलिसकर्मियों ने विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं की। इस दौरान डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि योग से नई ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन

योग हमारी प्राचीन पद्धति है, जो हमारे पूर्वजों की देन है। यह न केवल मनुष्य के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। योग करने से मनुष्य शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण रूप से स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से 11वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के उपलक्ष्य में पूरे हरियाणा में योग दिवस मनाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसी कड़ी के तहत आज सिरसा पुलिस विभाग को चयनित किया गया है। डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि योग जीवन जीने का एक तरीका है, जो पूरी दुनिया में भारत की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में योग अभ्यास में निपुण मास्टर ट्रेनर लगाए जाएंगे और योगाभ्यास को पुलिसकर्मियों की दिनचर्या में शामिल किया जाएगा। इससे पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पालन करने में मदद मिलेगी और वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और अपनी ड्यूटी व कर्तव्य पालन का बेहतर निर्वहन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित योग अभ्यास कर अपने आप को स्वस्थ रखें। योग अभ्यास के बाद शांति पाठ के साथ योग शिविर का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed