{"_id":"68408c8c3fdb09023e01e449","slug":"woman-accused-of-smuggling-heroin-worth-rs-3-crore-arrested-sirsa-news-c-21-hsr1038-640646-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 3 करोड़ की हेरोइन तस्करी के मामले में आरोपी महिला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 3 करोड़ की हेरोइन तस्करी के मामले में आरोपी महिला काबू
विज्ञापन
सदर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सप्लायर नीलम।
सिरसा। तीन करोड़ रुपये की 450 ग्राम हेरोइन सप्लाई करने के मामले में आरोपी सप्लायर महिला नीलम उर्फ नीलू को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला हेरोइन तस्करी करने के एक अन्य मामले में सिरसा जेल में बंद थी। पुलिस ने कोर्ट से उसका प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसे इस मामले में गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नीलम के खिलाफ पंजाब में तस्करी के कई केस दर्ज हैं। वह दो सालों तक बठिंडा जेल में रही। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने फिर से तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी नीलम उर्फ नीलू निवासी वार्ड 24 सरस्वती कॉलोनी नजदीक बस स्टैंड मानसा पंजाब की रहने वाली है।
कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल 2025 को सीआईए ऐलनाबाद पुलिस उप निरीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में गांव पनिहारी बस स्टैंड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सरदूलगढ़ पंजाब की तरफ से एक बस गांव पनिहारी बस स्टैंड पर आकर रुकी। बस में से एक युवक अपने हाथ में काले रंग का बैग लिए उतरा। उक्त युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
आरोपी गुरप्रीत सिंह, निवासी जसवाल तहसील डेल्लो जिला लुधियाना की तलाशी के दौरान उसके पास से 3 करोड़ रुपये कीमत की 450 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई। आरोपी गुरप्रीत ने पुलिस को बताया कि उसे ये हेरोइन नीलम उर्फ नीलू के कहने पर एक अज्ञात शख्स देकर गया था।