{"_id":"aa6ae49604f3be37e23700b01c172f39","slug":"winter-by-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से पारा धड़ाम, फसलों को भी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से पारा धड़ाम, फसलों को भी नुकसान
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात मौसम में अचानक बदलाव आ गया। तेज अंधड़ के बाद बारिश ने खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। बरसात के बाद पारा अचानक धड़ाम से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
मंगलवार को तापमान जहां 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक था जो अब कम होकर 29 डिग्री पर आ गया। बुधवार को दिन में मौसम साफ रहा। किसानों का कहना है कि पछेती धान की फसल पककर तैयार है और ऐसे में बरसात और अंधड़ से नुकसान स्वाभाविक है।
विज्ञापन
वहीं मंडियों में शेड के बाहर पड़ धान भीग गया। हालांकि सिरसा की अनाज मंडी में शेड काफी हैं इसलिए यहां पर ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। अंधड़ की गति बहुत तेज थी। जिले भर में अंधड़ के साथ बरसात या बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
बारिश से 25 हजार क्विंटल धान भीगा
रानियां (सिरसा) मौसम का मिजाज बदले से हुई बारिश व तेज आंधी के कारण मंडी में लगभग 25 हजार क्विंटल धान भीग गया। वहीं सरसों की बिजाई प्रभावित हुई है।
मंगलवार रात को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और अर्द्ध रात्रि के समय आसमान में बादल छा गई और बिजली कड़कने लगी। कुछ ही देर बाद तेज बारिश के साथ आंधी भी चलने लगी।
अचानक बारिश आने के कारण किसानों का मंडी में बेचने के लिए लाया गया लगभग 10 हजार क्विंटल धान व व्यापारियों का खरीद कर बोरिया में रखा गया लगभग 15 हजार क्विंटल धान भीग गया।
धान भीगने से धान उठान भी धीमा हो गया। इसके अलावा अचानक आई इस तेज बारिश व तेज हवाओं के झोंकों के कारण धान की पक्की पकाई फसल जमीन पर बिछ गई जिससे किसानों को नुकसान पहुंचा है। वहीं किसानों द्वारा बिजी गई सरसों भी कुंरड (प्रभावित हुई) है।
फसलों को नुकसान, बढ़ी सर्दी
ऐलनाबाद (सिरसा)। मंगलवार की रात तेज शरद हवा के साथ हुई बरसात से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इन दिनों में किसान अपनी धान व नरमें की फसल को खेतों से सीधा बाजार में लाने में लगे हुए हैं।
रात्रि को अचानक हुई बरसात से खेतों में काटी जा रही व पक कर कटने को तैयार धान की फसल अपने नरम तने की वजह से जमीन पर गिर गई।
जिससे पहले ही घाटे में चल रहे किसानों को और नुकसान होना स्वाभाविक है। इसके अलावा कृषि मंडी में बिक्री हेतू लाया गया धान भी नमी की मात्रा अधिक बताकर पहले ही खरीद एजेंसियां निर्धारित मूल्य से कम पर रेट पर खरीद रही है।
बारिश के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है
क्षेत्र में तेज आंधी के साथ आई बारिश के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है वहीं बिजली व्यवस्था प्रभावित तो हुई लेकिन किसानों के अनुसार यह बरसात गेहूं , सरसों की फसल की बिजाई के लिए वरदान भी सिद्ध होगी।
सुबह सबेरे तेज आंधी के साथ आई बरसात क्षेत्र में तकरीबन तीन से चार एमएम बरसात होने की बात कही जा रही है। कई गांवों में सड़कों पर कई जगह जलभराव भी हुआ है।
किसान अवतार सिंह, सूरज सिंह, नाजर सिंह, जसा सिंह, बदलेव सिंह, तरसेम सिंह, नाजर सिंह ने बताया कि बरसात के कारण किसानों को फायदा हुआ है क्योंकि सरसों व गेहूं की फसल की बिजाई होनी है।