Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   due to cold weather patients increased

Sirsa News: मौसम में बदलाव से खांसी-जुकाम के मरीज बढ़े, ओपीडी 500 तक पहुंची

Wed, 25 Nov 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 25 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
due to cold weather patients increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। तापमान में उतार-चढ़ाव और सुबह-शाम की ठंड से मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। इसका प्रभाव डबवाली नागरिक अस्पताल की ओपीडी पर भी पड़ा है। सामान्य दिनों के मुकाबले मरीजों की संख्या में 150 से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
नागरिक अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब 300 से 350 मरीज उपचार के लिए आते थे। पिछले कुछ दिनों से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़कर 450 से 500 तक पहुंच गई है। यह सामान्य दिनों के मुकाबले 150 से अधिक मरीजों की वृद्धि है।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुदीप गोयल ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। चिकित्सकों की टीम लगातार मरीजों का उपचार कर रही है। मौसम में अचानक बदलाव के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मामले बढ़े हैं। ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा सूरी के अनुसार, बदलते मौसम का सबसे अधिक प्रभाव छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। सामान्य दिनों में बच्चों की ओपीडी करीब 60 रहती थी। अब यह बढ़कर 90 से 95 तक पहुंच गई है। बच्चों के साथ-साथ बड़ों में भी खांसी, जुकाम और बुखार के मामले अधिक सामने आ रहे हैं।
डॉ. सूरी ने बताया कि सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी होने के कारण बच्चों के पहनावे पर ध्यान देना जरूरी है। बच्चे दोपहर में गर्मी महसूस होने पर कपड़े उतार देते हैं। इससे तापमान के अंतर का असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए अभिभावकों को सतर्क रहना चाहिए।
डॉ. शिप्रा सूरी ने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को बाहर का खाना और फास्ट फूड देने से बचें। उन्हें घर का बना ताजा और पौष्टिक भोजन देना चाहिए। मौसमी फलों का सेवन करवाकर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनाई जा सकती है। उन्होंने पानी की गुणवत्ता और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने पर भी जोर दिया।

खानपान और श्वसन रोगियों के लिए सलाह : वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुदीप गोयल ने बताया कि नमी और प्रदूषण से छाती में संक्रमण, डायरिया और सांस संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। अस्थमा और पुराने श्वसन रोगों से पीड़ित मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दवाइयों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed