Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   50 percent parali burning matter decreased

Sirsa News: प्रबंधन पर जोर...पराली जलाने की घटनाओं में 50 फीसदी से ज्यादा कमी

Wed, 25 Nov 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 25 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
50 percent parali burning matter decreased
सिरसा बरुवाली मे लगाया गया पराली का स्टॉक
वर्ष 2025 में 37 प्राथमिकी हुई थीं दर्ज, इस बार अब तक 18 मामले आए सामने
विज्ञापन

महज एक सप्ताह का समय बचा, दो प्रतिशत धान की कटाई का काम बाकी

फोटो ---

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वर्ष 2025 के मुकाबले इस बार पराली जलाने की घटनाओं में 50 फीसदी से अधिक की कमी दर्ज की गई है।
इससे न केवल खेतों में पराली जलाने की घटनाएं कम हुई हैं बल्कि जिले को ग्रीन जोन में शामिल करवाने की दिशा में भी प्रयासों को मजबूती मिली है। प्रशासन और कृषि विभाग किसानों को लगातार जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

वे पराली प्रबंधन के वैकल्पिक तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अब तक महज दो फीसदी धान की कटाई का रकबा ही बचा है। पांच फीसदी खेतों में गेहूं की बुआई बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब पराली जलाने के मामले बढ़ने की बहुत कम उम्मीद है। आंकड़ों में आई यह कमी दर्शाती है कि पराली प्रबंधन को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का असर खेतों में दिखाई देने लगा है। प्रशासनिक प्रयासों का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पराली जलाने के मामलों में गिरावट
विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में जिले में पराली जलाने की कुल 37 प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। उस समय 100 के आसपास सैटेलाइट लोकेशन प्राप्त हुई थीं जिनमें से 50 फीसदी लोकेशन गलत साबित हुई थीं। वहीं, इस बार अब तक 18 प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 50 फीसदी से अधिक की कमी है। वर्ष 2021 में जिले में पराली जलाने की 551 घटनाएं दर्ज की गई थीं। वर्ष 2025 में यह संख्या 37 रही थी। वर्ष 2026 में अब तक 18 मामलों में प्राथमिकी हुई है।
निगरानी प्रणाली और कानूनी कार्रवाई
पराली जलाने की घटनाओं पर हरसेक के माध्यम से भी नजर रखी गई है। सैटेलाइट इमेज से खेतों की निरंतर निगरानी की जा रही है। इसके अलावा, जिले को दो ड्रोन की मदद से भी पराली जलाने के मामलों पर नजर रखी जा रही है। 700 अधिकारी व कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी पर लगे हुए हैं। सैटेलाइट से 9 लोकेशन मिली थीं और दो लोकेशन गलत पाई गई थीं। फिजिकली 12 लोकेशन प्राप्त हुई थीं और एक लोकेशन गलत पाई गई थी। कुल 18 मामलों में 95,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

वैकल्पिक प्रबंधन और किसानों को प्रोत्साहन
जिले में इस समय 40 पैलेट यूनिट काम कर रही हैं। इन यूनिटों ने पराली प्रबंधन के माहौल को सकारात्मक रूप से बदला है। एक छोटी यूनिट को करीब 1 लाख 20 हजार क्विंटल पराली की जरूरत होती है जबकि बड़ी यूनिटों की मांग इससे अधिक रहती है। इस बार जिले में 80 से 85 लाख क्विंटल पराली की मांग बनी हुई है। पैलेट यूनिट संचालक अपनी मशीनरी लेकर किसानों तक सीधे पहुंचे हैं जिससे किसानों को पराली प्रबंधन में सुविधा मिली है। पराली प्रबंधन करने वाले किसान को सरकार की ओर से 1200 रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि दी जा रही है। इससे किसान प्रबंधन को लेकर आगे आ रहे हैं। कोट्स

पराली प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयास कामयाब रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार 50 प्रतिशत मामलों में कटौती आई है। अब महज एक सप्ताह और धान की कटाई का बचा है। दो प्रतिशत धान ही बचा है। प्रशासनिक प्रयासों से इस बार येलो जोन भी खत्म हो जाएंगे।
-जोगिंदर राणा, तकनीकी सलाहकार, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed