{"_id":"6575fdbb45a1c9de940f7bfa","slug":"will-not-let-the-sacrifices-of-martyred-farmers-be-forgotten-deependra-hooda-sirsa-news-c-128-1-svns1027-11454-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूलने नहीं देंगे शहीद किसानों की कुर्बानियां : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूलने नहीं देंगे शहीद किसानों की कुर्बानियां : दीपेंद्र हुड्डा
Sun, 10 Dec 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
गांव बरूवाली में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव बरूवाली में 24 दिसंबर को प्रस्तावित किसान-मजदूर जनाक्रोश रैली की तैयारी में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा जनसभा में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्रित सरकार किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए करीब 750 किसानों की शहादत को भुलाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन कांग्रेस ऐसा कभी नहीं होने देगी और आगामी 24 दिसंबर को सिरसा की अनाजमंडी में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में उन सभी शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देगी।
उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली गठबंधन सरकार में न बच्चियां सुरक्षित हैं और न ही महिलाएं। बच्चों के विरुद्ध अपराध में 7.7 फीसदी की वृद्धि हुई है तो प्रदेश में दुष्कर्म के पांच मामले रोज सामने आ रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जो गठबंधन सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और प्रशासन की बात करती है, उसी शासन में वास्तविक तस्वीर कुछ और है।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के 2022 के आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं से अपराध में दिल्ली के बाद हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर है। इतना ही नहीं, प्रदेश में डकैती, अपहरण और रंगदारी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। 17.6 फीसदी आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। बेरोजगारी, महंगाई से आमजन त्रस्त है और ऐसे में वह केवल कांग्रेस से ही आशा रख रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनाक्रोश रैली की सफलता के लिए विधायक शीशपाल केहरवाला कड़ी मेहनत कर रहे है। उनके प्रयासों से हमें पूर्ण उम्मीद है कि रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे जनाक्रोश रैली में हिस्सा लेकर गठबंधन सरकार की आगामी विधानसभा चुनावों में विदाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, सिरसा ब्लॉक चेयरमैन कृष्ण झोंपड़ा, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र बरुवाली, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. केवी सिंह, ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विशाल वर्मा, राजकुमार शर्मा, सरपंच राजेश बरुवाली, रामकुमार खैरेकां आदि मौजूद रहे।