फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   When the husband went to jail, the wife started making her brother and sister sell heroin

Sirsa News: पति गया जेल में तो पत्नी अपने भाई-बहन से बिकवाने लगी हेरोइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
When the husband went to jail, the wife started making her brother and sister sell heroin
पुलिस द्वारा पकड़े गए हेरोइन के साथ सगे भाई बहन।
डबवाली। पुलिस ने गांव चौटाला निवासी परमजीत कौर उर्फ पम्मी के पति विकास उर्फ लड्डू को हेरोइन बेचने के मामले में गिरफ्तार कर लिया तो ऐसे में परमजीत ने खुद हेरोइन बेचने का काम शुरू कर दिया। वह अपने राजस्थान के रहने वाले संगे भाई बहनों को बुलाकर राजस्थान में हेरोइन सप्लाई करवाने लगी।
विज्ञापन

रविवार को एंटी नारकोटिक्स सेल डबवाली स्टाफ ने गांव चौटाला से पम्मी के भाई राजस्थान के गांव साबुआना निवासी प्रगट सिंह व बहन 3 एमएसडी निवासी सुगना देवी को 71.96 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। फिलहाल परमजीत उर्फ पम्मी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

एएनसी स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम को एएसआई सतपाल अपनी पुलिस टीम के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गांव चौटाला के पास मौजूद थे। उन्हें सूत्रों से सूचना मिली कि गांव चौटाला के नशा तस्कर विकास उर्फ लड्डू की पत्नी परमजीत उर्फ पम्मी अपने भाई व बहन के साथ मिलकर नशे का कारोबार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल उक्त लोग नशा तस्करी की फिराक में है। एएसआई सतपाल ने साथी कर्मचारियों की मदद से गांव चौटाला के बाहरी क्षेत्र में चौकसी शुरू कर दी। इसी दौरान उन्हें एक बाइक आती दिखाई दी, जिसपर एक युवक व महिला सवार थे। दोनों ने पुलिस टीम को देखकर बाइक मोड़कर वापिस भागने का प्रयास किया।
एएसआई ने साथी कर्मचारियों की सहायता से उन्हें बाइक सहित काबू कर लिया और तलाशी लेने पर उनके पास से 71.96 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह हेरोइन चिट्ठा उसकी बहन परमजीत उर्फ पम्मी ने उन्हें बेचने के लिए दिया है। वे इस हेरोइन को दूसरे क्षेत्र में सप्लाई देने जा रहे थे।

सूबे सिंह ने बताया कि हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर तीनों बहन भाई के खिलाफ थाना सदर में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके इस हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

100 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में पति-पत्नी गए थे जेल
गौरतलब है कि विकास उर्फ लड्डू हेरोइन बेचने का काम करता था। उसकी पत्नी परमजीत उर्फ पम्मी भी ने पति के साथ मिलकर नशे के नेटवर्क से जुड़ गई। 27 दिसंबर 2024 को 100 ग्राम हेरोइन की तस्करी मामले में दोनों पति-पत्नी जेल भेज दिए गए। इसके बाद दोनों जनवरी 2025 में जमानत पर बाहर आ गए। फिर चौटाला गांव में ओवरडोज मामले में 10 मार्च को विकास उर्फ लड्डू दोबारा से जेल चला गया। विकास फिलहाल नशा तस्करी के मामलों में जेल में बंद है। वहीं जमानत पर आने के बाद परमजीत उर्फ पम्मी ने फिर से हेरोइन बेचने का काम शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उसने अपने नेटवर्क को मजबूत करते हुए राजस्थान के रहने वाले अपने सगे भाई-बहन के साथ नशे का कारोबार में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed