{"_id":"65ba75489c5d3bfd4e0db1fb","slug":"when-the-department-removed-it-the-occupants-took-possession-again-sirsa-news-c-128-1-sir1002-114401-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विभाग ने हटाया तो कब्जाधारियों ने किया दोबारा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विभाग ने हटाया तो कब्जाधारियों ने किया दोबारा कब्जा
विज्ञापन
कब्जा कार्रवाई करते अधिकारी।
ओढां। गांव घुकांवाली में पंचायती भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में की गई। कार्रवाई के बाद उनके जाते ही कब्जाधारियों ने उक्त भूमि पर फिर से कब्जा कर लिया।
बता दें कि गांव में जोहड़ के किनारे कुछ लोगों ने बनछटियां व कूड़ा-कर्कट डालकर तथा पशु बांधकर पंचायती भूमि पर कब्जा कर रखा था।जिसके चलते कार्रवाई के तहत जेसीबी की सहायता से भूमि को कब्जामुक्त किया गया। ग्राम सचिव सुलेंदर कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत ने 29 दिसंबर 2023 को एक प्रस्ताव पारित कर पंचायती भूमि से अवैध कब्जा हटवाने हेतु खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ओढां को लिखा था।जिसके बाद एसडीएम कालांवाली सुरेश रवीश के आदेशानुसार बुधवार को कब्जा कार्रवाई की गई। गांव के सरपंच प्रतिनिधि बलतेज सिंह ने कहा कि कब्जा हटवाने के तुरंत बाद ही कब्जाधारियों ने फिर से उक्त जगह पर कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत उसी समय अधिकारियों से की गई, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत इसकी शिकायत जिला उपायुक्त से करेगी।