फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   We will make INLD the strongest political organization in Haryana: Jassa

इनेलो को बनाएंगे हरियाणा का सर्वाधिक मजबूत राजनीतिक संगठन : जस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
We will make INLD the strongest political organization in Haryana: Jassa
डबवाली में आयोजित कार्यक्रम में इनेलो जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा व अन्य पदा​धिकारियों को सम्मा
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल को हरियाणा का सर्वाधिक मजबूत राजनीतिक संगठन बनाएंगे। यह बात रविवार को जिले के गांव रिसालियाखेड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में डबवाली हलके के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कही।
विज्ञापन


इस दौरान जस्सा ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के दिशा निर्देशानुसार पूरे जिले में हर घर पार्टी का झंडा अभियान निरंतर जारी रखते हुए अधिकाधिक लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ने ऩे की कवायद जारी है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को निष्ठापूर्वक कार्य करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अभियान को पूरे हरियाणा में छह हजार से अधिक गांवों में तेज गति से किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज पूरी पार्टी का फोकस संगठन को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाने पर है और यही कारण है कि प्रत्येक पांच गांव पर जोन बनाकर वहां प्रभारी और सहप्रभारी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं और उन्हीं की वजह से आज भाजपा तीसरी बार सत्तासीन है।
उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वे पार्टी संगठन की मजबूती के लिए पहले की तरह ही अपना दायित्व पूरी गंभीरता से निभाते हुए इनेलो को फिर से सत्तासीन बनाने में अपनी पूरी ताकत व अनुभव का इस्तेमाल करेंगे ताकि फिर से हरियाणा को सही मायने व खुशहाल व विकसित प्रदेश बनाया जा सके।

इस अवसर पर हलका संयोजक विनोद अरोड़ा व मंदर सरां ओढां, संदीप सिंह गंगा, संदीप चौधरी, गिरधारी लाल बिस्सु, ओमप्रकाश फौजी, मोहनलाल साहु, रणधीर सिंह, राकेश रामगढ़, कुलदीप जम्मू, संजय सोनी, बबलू बनवाला, महेंद्र डूडी, एजनीश कनेडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed