फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Water level of Ghaggar river started increasing, it is expected to reach 12 thousand cusecs in two days

Sirsa News: घग्गर नदी का बढ़ने लगा जलस्तर, दो दिन में 12 हजार क्यसेक तक पहुंचने की आशंका

Wed, 16 Aug 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 16 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Water level of Ghaggar river started increasing, it is expected to reach 12 thousand cusecs in two days
गांव मीरपुर के पास घग्घर नदी में आया पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। घग्गर का जलस्तर अब फिर से बढ़ना शुरू हो चुका है। इस कारण किसानों की चिंता बढ़ रही है। गुहला चीका में घग्गर का जलस्तर 41 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। दो दिन बाद सिरसा में जलस्तर तीन हजार क्यूसेक बढ़कर 12 हजार क्यूसेक तक पहुंच जाएगा। ऐसे में टूटे हुए बांधों से पानी बाहर निकलने का डर बना हुआ है।
जिले में अब घग्गर नदी में नौ हजार क्यूसेक पानी पहुंचा रहा है। सिंचाई विभाग राजस्थान की तरफ भी घग्गर के पानी की निकासी करवा रहा है। राजस्थान की तरफ अब छह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बीते माह घग्गर में 50 से 60 हजार क्यूसेक तक पानी पहुंचा था। इसके कारण पनिहारी व मुसाहिबावाला के पास मुख्य बांध टूटने से 10 गांवों के पास पानी पहुंच गया था। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार जिलेभर में घग्गर नदी के कारण 10 हजार एकड़ से ज्यादा फसल खराब हो गई थी। खैरेंका व मीरपुर के पास छोटा बांध टूटने के कारण मुख्य तटबंध के बीच की फसल जलमग्न हो गई थी। यहां से पानी की निकासी होने के बाद किसान धान की रोपाई कर चुके है। वहीं, टूटे तटबंधों को अब तक भरा नहीं गया है। ऐसे में जलस्तर बढ़ने के बाद फिर से पानी खेतों में जाने का डर बना हुआ है। किसान लगातार अब बांधों को बनाने के लिए भी प्रयास कर रहे है। ताकि घग्गर से बाहर पानी न पहुंच सके।
विज्ञापन


कई स्थानों से अभी रेत हटाने का चल रहा काम
घग्गर नदी का तटबंध टूटने के कारण खेतों में दो से तीन फुट रेत जमा हो गई है। कई क्षेत्रों में किसानों ने रेत को हटाने का काम शुरू कर दिया है कई स्थानों पर अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। किसान प्रशासन से रेत हटवाने को लेकर भी मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वह सहायता लेकर दोबारा से फसल की रोपाई कर सके और स्थिति सामान्य हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
घग्गर का जलस्तर अभी बढ़ रहा है। दो दिन बाद 12 हजार क्यूसेक तक पानी पहुंचने की आशंका है। बांधों के अंदर ही अभी तक पानी चल रहा है। राजस्थान की तरफ के भी गेट खोल दिए गए है और नहरों में भी पानी की निकासी करवाई जा रही है। - अजित हुड्डा, एक्सईएन, सिंचाई विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed