फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Water filled in the streets, potholes on the roads

Sirsa News: गलियों में भरा पानी, सड़कों पर बने गड्ढे

Sat, 02 Aug 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Water filled in the streets, potholes on the roads
ऐलनाबाद। सड़क के बीचों बीच गडढे से बचने के लिए लाल कपड़ा डाल कर रखा गया पत्थर। संवाद
ऐलनाबाद। ऐलनाबाद में तीन दिन से हो रही झमाझम बारिश ने आमजन परेशान हो गया है। बारिश के कारण शहर की सिरसा रोड़, ममेरां रोड़, मुख्य बाजार के साथ-साथ गलियों में पानी भर गया है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे है। इतना ही नहीं, नगर पालिका की ओर से बनाई गईं कुछ नवनिर्मित गलियां भी उखड़ने लगी हे।
विज्ञापन

बारिश से कुछ सड़कों पर दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। प्रशासन भी बारिश के मौसम के गुजरने का इंतजार कर रहा है, ताकि सड़कों को दुरुस्त करवा जा सके। सिरसा रोड तहसील परिसर के पास ढाणी लखजी के मोड़ पर सड़क कई जगह से टूट गई। इस कारण हुए गड्ढे से वाहन चालकों को बचाने के लिए बैरिकेड लगाया गया ताकि वाहन चालकों को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन

--
धान को फायदा, अन्य फसलों को नुकसान
बारिश के कारण जहां धान की फसल को फायदा हो रहा है। वहीं, अन्य फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है। निरंतर बारिश जारी रहने से फसलों को नुकसान होना तय है। इसलिए किसान बारिश के पानी की निकासी को लेकर अपने स्तर पर व्यवस्था कर रहे है। शहरी क्षेत्र के आसपास किसानों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश का पानी भरने से गली धंसी

वार्ड 11 में बारिश का पानी भरने से शनिवार को निजी स्कूल के पास वाली गली धंस गई। गली के बीचों बीच करीब तीन फीट गहरा गड्ढा हाेने से आवागमन करने वाले वार्डवासियों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासी सतवीर कुमार, अनिल कुमार व संदीप कुमार ने बताया कि बार-बार गली धंसने से गली में गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed