{"_id":"6467b36e231449bd2f0bbb04","slug":"voices-were-vocal-in-support-and-opposition-on-the-decision-to-close-the-two-thousand-rupee-note-sirsa-news-c-21-1-138115-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दो हजार रुपये के नोट बंद करने के निर्णय पर समर्थन और विरोध में स्वर हुए मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दो हजार रुपये के नोट बंद करने के निर्णय पर समर्थन और विरोध में स्वर हुए मुखर
विज्ञापन
सिरसा। आरबीआई ने अब दो हजार के नोटों का चलन बंद करने का फरमान सुना दिया है। 30 सितंबर तक लोग बैंक में इसे जमा कर अन्य नोट के साथ बदलवा सकते हैं। लोग एक साथ एक दिन में दो हजार के नोटों की 20 हजार रुपये तक की राशि जमा करवा सकते हैं। सरकार की ओर से नोट बंद किए जाने के कारण अब लोगों में भी इसका रोष देखने को मिलेगा। आरबीआई के इस निर्णय के समर्थन और विरोध में स्वर मुखर होने लगे हैं।
सरकार की ओर से पहले भी एक हजार रुपये का नोट बंद कर दिया गया था। 500 के नए नोट शुरू किए गए थे। इसके कारण पहले भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब दो हजार का नोट देखे काफी समय हो गया है। इसके कारण आम लोगों को कोई खास परेशानी नहीं उठानी होगी । दर्शना रानी, सिरसा।
आरबीआई की ओर से लिया गया फैसला बहुत ही गलत है। आरबीआई ने पहले से परेशान लोगों को अब फिर से संकट में डाल दिया है। पहले नोटबंदी के कारण लंबे समय तक लोगों को परेशान होना पड़ा था। आम लोगों को नोट बदलवाने के लिए लाइनों में लगकर समय निकालना पड़ा। बार बार नोट बंद करने व बदलाव करने से लोगों को काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन
सुमन रानी, महिला
पहले नोटबंदी, कोरोना और जीएसटी से व्यापारी व आम आदमी परेशान है। अब फिर से दो हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का निर्णय लिया गया है। लगता है नोटबंदी को मजाक बना लिया है। आम लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह फैसला देशहित में नहीं है।
हीरालाल शर्मा, व्यापारी
दो हजार का नोट बंद किए जाने पर मध्य वर्ग को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। धनवान लोगों को ही इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा। घर में कालाधन जमा करने वाले लोग बड़े नोट घर में रखकर अधिक लाभ उठाते हैं। अब दो हजार का नोट बंद होने पर उन्हें घर से वह धन निकालना होगा।
केवल कंबोज, कर्मचारी