फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Village secretary accused of charging Rs 100 to Rs 150 in the name of convenience fee

ग्राम सचिव पर सुविधा शुल्क के नाम पर 100 से 150 रुपये तक वसूलने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Village secretary accused of charging Rs 100 to Rs 150 in the name of convenience fee
लोगों के बयान दर्ज करते पंचायत अधिकारी। - फोटो : Sirsa
ओढां। बीडीपीओ कार्यालय में लाल डोरे की रजिस्ट्री वितरण में सुविधा शुल्क के नाम पर लोगों से अतिरिक्त पैसे वसूलने का मामला तूल पकड़ गया है। जिला प्रशासन द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद बीडीपीओ कार्यालय ओढां से पंचायत अधिकारी उमेद कुमार व ग्राम सचिव जसविंदर सिंह शुक्रवार को गांव मिठड़ी पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सचिव जसविंदर सिंह ने अपने आगे रखे एक युवक के माध्यम से लोगों से रजिस्ट्रियां वितरण में सुविधा शुल्क के नाम पर 100 से 150 रुपये तक वसूले हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने लोगों से पैसे लिए हैं उनसे रिकवरी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी जब 1 जुलाई 2021 को उनके गांव में आए थे तो उनसे 225 रुपये रजिस्ट्री का खर्च व 300 रुपये चूल्हा टैक्स के नाम पर लिए गए थे। लोगों के इन आरोपों पर पंचायत अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों का पक्ष लेते नजर आए, लेकिन ग्रामीणों ने अपने मोबाइल फोन में उस वक्त की वीडियो दिखाई जिसमें कर्मचारी कह रहे थे कि 525 रुपये रजिस्ट्री खर्च व चूल्हा टैक्स का लिया जा रहा है। यह सब दिखाने के बाद पंचायत अधिकारी बातों से बचते नजर आए। इस दौरान ग्राम सचिव जसविंदर सिंह लोगों के आरोप में सफाई देता नजर आया। पंचायत अधिकारी उमेद कुमार ने ग्रामीणों के सामूहिक बयान दर्ज किए। इसके अलावा ग्रामीणों ने मांग की कि गांव की जो बाकी रजिस्ट्रियां हैं उन्हें कार्यालय मेें नहीं बल्कि गांव में आकर वितरित किया जाए। उधर किसान नेताओं ने भी इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। किसान नेता गुरदास सिंह लक्कड़ांवाली व कौर सिंह कुंडर ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक ये मामला चर्चा मेें आने के बाद कार्यालय की ओर से पिछले 2-3 दिनों से रजिस्ट्री वितरण का कार्य बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव मेें जाकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। ग्राम सचिव जसविंदर सिंह ने भी अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं। बयानों की कॉपी उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उमेद कुमार, पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ कार्यालय ओढां)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed