{"_id":"682f6bd1b53619256602350a","slug":"vigilance-team-investigated-the-head-on-the-complaint-of-installing-old-blocks-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138324-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुराने ब्लाॅक लगाने की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने हेड पर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुराने ब्लाॅक लगाने की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने हेड पर की जांच
विज्ञापन
ओटू हेड पर चल रहा विकास कार्य
सिरसा। किसान नेता लखविंदर सिंह औलख की शिकायत पर रानियां में चौधरी देवीलाल ओटू हेड के डाउन साइड पर चल रहे निर्माण कार्य में अनियमितताओं की विभागीय जांच वीरवार को शुरू हो गई है। 3 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे कार्य में पुराने ब्लॉक का इस्तेमाल करने की शिकायत किसान नेता ने दी थी। सिंचाई विभाग विजिलेंस के कार्यकारी अभियंता सुशील सेवदा ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष औलख ने बताया कि किसानों की शिकायत पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो मजदूर पुराने ब्लॉकों पर सीमेंट से लीपा-पोती कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर वीरवार को सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता पवन भारद्वाज ने भी टीम के साथ निरीक्षण किया। टीम में कार्यकारी अभियंता अजीत हुड्डा, उपमंडल अभियंता अंकुर चोपड़ा और कार्यकारी एसडीओ रघुवीर शर्मा शामिल थे।
सिंचाई विभाग के एसई पवन भारद्वाज ने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ओटू हेड से जलकुंभी हटाने का आश्वासन दिया। साथ ही घग्घर नदी में बरसाती पानी आने से पहले पुख्ता इंतजाम और ओटू हेड सिस्टम की लाइटों की मरम्मत का भी आश्वासन दिया।