फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Van and bike collide, two and a half year old girl dies, mother injured

वैन और बाइक की टक्कर, ढाई वर्षीय बच्ची की मौत, मां घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Van and bike collide, two and a half year old girl dies, mother injured
चोपटा। गांव नहराणा के पास वैन व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। सूचना मिलने पर चोपटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल सिरसा पहुंचाया। घायल महिला को चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से सिरसा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिरसा निवासी सुनील कुमार अपनी बहन प्रियंका को उसके ससुराल गांव काली रावण छोड़ने के लिए बाइक पर जा रहा था। उनके साथ उसकी ढाई वर्षीय भांजी प्रियंका भी थी। गांव नहराना के पास शक्कर मंदोरी की ओर जाने वाली सड़क पर अचानक वैन से बाइक की टक्कर हो गई। इससे बच्ची उछल कर नीचे गिर गई और मौत हो गई। घायल प्रियंका को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया। बाइक चालक को मामूली चोट आई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

गांव नहराणा के पास वैन और बाइक की भिड़ंत में ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। इसका शव सिरसा के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपटा से सिरसा रेफर कर दिया है। चोपटा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - अशोक कुमार, एएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed